ऑपरेशन कन्विक्शन: पुलिसकर्मियों के मजबूत विवेचना, मॉनिटरिंग एवं न्यायालयीन पैरवी के चलते सजा सुनिश्चित हो सकी…..
आजमगढ़। जनपद में ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत प्रभावी पैरवी कर हत्या के मामले में आरोपियों को सजा दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले पुलिसकर्मियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। यह सम्मान समारोह बुधवार 04 फरवरी 2026 को पुलिस कार्यालय आजमगढ़ में आयोजित किया गया।
जानकारी के अनुसार थाना जहानागंज में पंजीकृत मु0अ0सं0–09/2023 (धारा 147/148/149/302/307/325/323/452 भादवि) के अंतर्गत अभियुक्त राजकुमार पुत्र भगेलू, दीपक उर्फ अमित, सतीश उर्फ डम्पी, मनीष उर्फ पप्पी एवं आशा पत्नी राजकुमार (सभी निवासी बड़ौरा खुर्द, थाना जहानागंज) को न्यायालय द्वारा आजीवन कारावास तथा कुल ₹61,500/- के अर्थदण्ड से दंडित कराया गया। इस मामले में मजबूत विवेचना, मॉनिटरिंग एवं न्यायालयीन पैरवी के चलते सजा सुनिश्चित हो सकी।

एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने सम्मानित पुलिसकर्मियों के कर्तव्यनिष्ठ, परिश्रमी एवं सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही जनपद के अन्य पुलिसकर्मियों को भी ऑपरेशन कन्विक्शन के अंतर्गत प्रभावी पैरवी कर अपराधियों को सजा दिलाने हेतु प्रेरित किया।

प्रशस्ति पत्र पाने वाले पुलिसकर्मी—
1. उपनिरीक्षक विनय सिंह — पीआरओ, एसएसपी कार्यालय (तत्कालीन विवेचक, थाना जहानागंज)
2. मुख्य आरक्षी गजानन सरोज — मॉनिटरिंग सेल
3. मुख्य आरक्षी जलील अली — कोर्ट पैरोकार
4. आरक्षी ओम प्रकाश यादव — मॉनिटरिंग सेल
5. आरक्षी कुलदीप पटेल — कोर्ट मोहर्रिर
सम्मान समारोह के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक यातायात विवेक त्रिपाठी भी उपस्थित रहे।




