यू0पी0 112 में आजमगढ़ को मिले 11 नये चार पहिया व 02 दो पहिया पीआरवी वाहन!

SHARE:

यू0पी0 112 के तहत आजमगढ़ को मिली नई पीआरवी वाहनों की सौगात से आपातकालीन सेवाएं होंगी और तेज….

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनपद में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस आपातकालीन प्रबंधन प्रणाली यू0पी0 112 के अंतर्गत जनपद आजमगढ़ को 11 नये चार पहिया पीआरवी वाहन (स्कार्पियो) एवं 02 दो पहिया पीआरवी वाहन (पल्सर) उपलब्ध कराए गए हैं। यह आवंटन यू0पी0 112 मुख्यालय, पुलिस महानिदेशक के स्तर से किया गया है। नये वाहनों के शामिल होने से जनपद में संचालित पीआरवी वाहनों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। पूर्व में जनपद में 57 चार पहिया एवं 16 दो पहिया पीआरवी वाहन कार्यरत थे, जबकि अब यह संख्या बढ़कर 68 चार पहिया एवं 18 दो पहिया पीआरवी वाहन हो गई है। इससे पुलिस की आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता और भी सशक्त होगी।

इस अवसर पर दिनांक 03 फरवरी 2026 को रिजर्व पुलिस लाइन्स, आजमगढ़ में नये पीआरवी वाहनों का फ्लैग ऑफ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन एवं पुलिस उप महानिरीक्षक, आजमगढ़ परिक्षेत्र के निर्देशन में संपन्न हुआ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार ने नये 11 चार पहिया एवं 02 दो पहिया पीआरवी वाहनों को उनके आवंटित थाना क्षेत्रों के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

प्राप्त पीआरवी वाहन पुलिस सहायता, अग्निशमन सेवा, चिकित्सा सेवा एवं रात्रिकालीन सुरक्षा जैसी आपातकालीन सेवाओं को और अधिक मजबूत बनाएंगे। इसके माध्यम से आमजन को डायल 112 पर सूचना देने पर त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी।

चार पहिया पीआरवी वाहन आवंटन: कन्धरापुर, मुबारकपुर, बिलरियागंज, तहबरपुर, अहरौला, सरायमीर, देवगांव, बरदह, मेहनगर, तरवा एवं मेहनाजपुर थाना क्षेत्रों को एक-एक वाहन प्रदान किया गया है।

दो पहिया पीआरवी वाहन आवंटन: सिधारी एवं बिलरियागंज थाना क्षेत्रों को एक-एक दो पहिया पीआरवी वाहन दिया गया है।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि इन नये पीआरवी वाहनों के माध्यम से संबंधित थाना क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा नागरिकों को त्वरित, प्रभावी और भरोसेमंद पुलिस सहायता सुनिश्चित की जा सकेगी।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment