नाबालिग अपहरण मामले में नेपाल का रहने वाला इनामिया आरोपी है विरेन्द्र तेली उर्फ सोनू…..
सिधारी, आजमगढ़। नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहा ₹25,000 का इनामिया वांछित अभियुक्त सिधारी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर उसे पल्हनी रेलवे क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार वर्ष 2023 में थाना सिधारी पर नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में मु0अ0सं0 81/23 धारा 363 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पीड़िता के माननीय न्यायालय में धारा 164 सीआरपीसी के अंतर्गत दिए गए बयान के आधार पर अभियुक्त विरेन्द्र तेली उर्फ सोनू का नाम प्रकाश में आया। साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 366/376 भादवि एवं 5J(2)/6 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई। अभियुक्त लगातार गिरफ्तारी से बचता रहा, जिसके चलते उसे वांछित घोषित करते हुए उस पर ₹25,000 का इनाम घोषित किया गया था।
अपराध का तरीका- पुलिस जांच में सामने आया कि अभियुक्त ने नाबालिग से पहले परिचय बढ़ाया, विश्वास में लेकर बातचीत व झूठे प्रलोभनों के जरिए उसे बहला-फुसलाकर घर से बाहर ले गया और बाद में अपराध को अंजाम दिया। घटना के बाद वह लगातार स्थान बदलकर पुलिस से बचता रहा।
गिरफ्तारी का विवरण
दिनांक 17 जनवरी 2026 को प्रभारी निरीक्षक थाना सिधारी के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि इनामिया वांछित अभियुक्त पल्हनी रेलवे क्रॉसिंग के पास मौजूद है और भागने की फिराक में है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही अभियुक्त भागने लगा, लेकिन सतर्कता से उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम विरेन्द्र तेली उर्फ सोनू पुत्र अर्जुन तेली निवासी नवलपरासी पश्चिम, लुम्बनी (नेपाल) बताया। अभियुक्त को रात करीब 01:50 बजे विधिवत गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त का विवरण- नाम: विरेन्द्र उर्फ सोनू पिता का नाम: अर्जुन निवासी: ग्राम गुठी प्रसौनी, थाना बेलाटाड़ी प्रतापपुर जनपद/राज्य: नवलपरासी पश्चिम, लुम्बनी (नेपाल)उम्र: लगभग 21 वर्ष
पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0: 81/23 धाराएं: 363 /366/376 भादवि एवं 5J(2)/6 पॉक्सो एक्ट थाना: सिधारी, जनपद आजमगढ़
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
– राकेश कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक, थाना सिधारी
– उपनिरीक्षक जावेद सिद्दिकी
– कांस्टेबल कुलदीप सरोज
– कांस्टेबल इंदल यादव
पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।




