चोरी के मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार, कुर्सियां व वेट मशीन बरामद!

SHARE:

चोरी का सामान प्रकाश गार्ड नरांव के खंडहर फार्म में छिपाकर रखा गया था….

मुबारकपुर (आजमगढ़)। थाना मुबारकपुर पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 5 कुर्सियां व एक वेट मशीन बरामद की है। यह चोरी ब्लॉक सठियांव के नरांव स्थित आरोग्य मंदिर (एएनएम सेंटर) से की गई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 8 नवंबर 2025 को प्रतिमा यादव पत्नी प्रिंस यादव, निवासी ग्राम खड़गिलिया, जनपद मऊ (हाल पता—सीएचओ नरांव, ब्लॉक सठियांव, आजमगढ़) ने थाना मुबारकपुर में तहरीर देकर बताया था कि 3 नवंबर 2025 की रात अज्ञात चोरों ने आरोग्य मंदिर नरांव से 10 कुर्सियां व एक वेट मशीन चोरी कर ली। तहरीर के आधार पर थाना मुबारकपुर में मुकदमा संख्या 367/2025 धारा 305 बीएनएस के तहत पंजीकृत किया गया।

पुलिस के अनुसार, 17 जनवरी 2026 की रात उप निरीक्षक राघव राम यादव पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी का सामान प्रकाश गार्ड नरांव के खंडहर फार्म में छिपाकर रखा गया है और उसे बेचने की तैयारी की जा रही है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी, जहां एक व्यक्ति चोरी की कुर्सियों व वेट मशीन के साथ मौजूद मिला। पुलिस को देखकर वह भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया।

पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम मन्नान खान पुत्र युनुस खान, निवासी इस्लामपुरा, थाना मुबारकपुर, उम्र लगभग 42 वर्ष बताया। उसने स्वीकार किया कि उसने नवंबर 2025 के पहले सप्ताह में आरोग्य मंदिर नरांव से 10 कुर्सियां व एक वेट मशीन चोरी की थी, जिसमें से 5 कुर्सियां वह बेच चुका था, जबकि शेष सामान खंडहर में छिपाकर रखा था। पुलिस ने मौके से 5 कुर्सियां व एक वेट मशीन बरामद की।

पुलिस ने अभियुक्त को रात 10:20 बजे गिरफ्तार कर लिया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम

उप निरीक्षक राघव राम यादव, कांस्टेबल विनय यादव व कांस्टेबल बुटाई शाह शामिल रहे।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment