25-25 हजार के इनामी गोवंश तस्कर गिरफ्तार, अवैध तमंचा व कारतूस बरामद!

SHARE:

गौशाला से गोवंश चोरी कर रहे थे आरोपी…..

आजमगढ़। जनपद के थाना जीयनपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गोवंश तस्करी के मामले में वांछित चल रहे 25-25 हजार रुपये के इनामी दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के दौरान एक अभियुक्त के पास से अवैध तमंचा व एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 04 जनवरी 2026 को ग्राम पारनकुण्डा स्थित गौशाला से गोवंश चोरी कर पिकअप वाहन से बिहार ले जाने का प्रयास किया गया था। पुलिस कार्रवाई के दौरान अभियुक्त अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए थे, जबकि मौके से पिकअप वाहन सहित चार जिंदा गोवंश बरामद किए गए थे। इस संबंध में थाना जीयनपुर पर मुकदमा संख्या 11/2026 धारा 3/5ए/8 गोहत्या निवारण अधिनियम, 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम व अन्य धाराओं में पंजीकृत किया गया था।

इस मामले में दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी पूर्व में हो चुकी थी, जबकि आनन्द यादव व अरमान पुत्र जमालुद्दीन फरार चल रहे थे। दोनों की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा 11 जनवरी 2026 को 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

गिरफ्तारी का विवरण

दिनांक 15 जनवरी 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सगड़ी के नेतृत्व में पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सर्विलांस सेल से सूचना मिली कि इनामी अभियुक्त आनन्द यादव जमसर पुलिया पर किसी वारदात को अंजाम देने के लिए अपने साथी का इंतजार कर रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जमसर पुलिया से दोनों अभियुक्तों को रात करीब 11:35 बजे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के समय अभियुक्त अरमान पुत्र जमालुद्दीन के पास से एक अवैध तमंचा (.315 बोर) व एक जिंदा कारतूस (.315 बोर) बरामद किया गया। इस संबंध में थाना जीयनपुर पर मुकदमा संख्या 26/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त

1. आनन्द यादव पुत्र स्व. रविन्द्र नाथ यादव, निवासी ग्राम इमिलिया पोस्ट चरउवा, थाना भीमपुरा, जनपद बलिया

2. अरमान पुत्र जमालुद्दीन, निवासी ग्राम बसारीखपुर, थाना सिकन्दरपुर, जनपद बलिया

बरामदगी

01 नाजायज तमंचा (.315 बोर)

01 जिंदा कारतूस (.315 बोर)

पुलिस के अनुसार, दोनों अभियुक्तों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया गया है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह, उ0नि0 अजय यादव, उ0नि0 जाफर खान, हे0का0 संदीप यादव, का0 बृजेश यादव, का0 अर्जुन कुशवाह, का0 हरिकिशन मौर्य, का0 अवधेश कुशवाहा सहित सर्विलांस सेल के हे0का0 बसंत यादव व का0 आलोक सिंह शामिल रहे।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment