आजमगढ़ में राज्य महिला आयोग की सदस्य ने की जनसुनवाई!

SHARE:

जनसुनवाई कुल 14 प्रकरण सामने आए जिनपर सुनवाई हुई…..

आजमगढ़, 07 जनवरी। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की माननीय सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्या द्वारा सर्किट हाउस सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान कुल 14 प्रकरण प्राप्त हुए, जिनमें घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, छेड़खानी, जमीनी विवाद, गुमशुदगी एवं साइबर क्राइम से संबंधित मामले शामिल रहे।माननीय सदस्य द्वारा चार प्रकरणों का मौके पर ही त्वरित निस्तारण किया गया, जबकि शेष 10 मामलों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई एवं निस्तारण के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर उन्होंने पीड़ित महिलाओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि उन्हें डरने की आवश्यकता नहीं है। महिलाएं सशक्त, मजबूत, स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनें, इसके लिए उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग हर कदम पर उनके साथ है।

जनसुनवाई के उपरांत डॉ. प्रियंका मौर्या ने अटल आवासीय विद्यालय, गम्भीरवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया गया, जिसमें समस्त कर्मचारी उपस्थित पाए गए। विद्यालय के रसोईघर एवं साफ-सफाई की व्यवस्था भी संतोषजनक पाई गई। माननीय सदस्य ने बच्चों से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली, जिस पर बच्चों ने बताया कि विद्यालय में उन्हें किसी प्रकार की समस्या नहीं है तथा समय से नाश्ता, भोजन एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया तथा उनके साथ वृक्षारोपण भी किया।

इसके पश्चात माननीय सदस्य द्वारा जिला कारागार, आजमगढ़ का निरीक्षण किया गया, जहां व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित पाई गईं। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभागों से संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी सुबोध कुमार सिंह ने महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप योजना एवं वन स्टॉप सेंटर योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

जनसुनवाई कार्यक्रम में- क्षेत्राधिकारी सदर, उप जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, महिला थानाध्यक्ष, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सहित वन स्टॉप सेंटर, हब फॉर इम्पावरमेंट एवं विशेष दत्तक ग्रहण संस्थान के समस्त कार्मिक उपस्थित रहे।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment