आजमगढ़ में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का शुभारम्भ!

SHARE:

सम्भागीय परिवहन अधिकारी ने प्रचार वाहन को दिखाई गई हरी झंडी……

आजमगढ़, 01 जनवरी। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का शुभारम्भ गुरुवार को सम्भागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय परिसर, आजमगढ़ में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सम्भागीय परिवहन अधिकारी श्री ए.के. सिंह राजपूत तथा मा० विधायक श्री विक्रान्त सिंह के प्रतिनिधि श्री अजय सिंह ने संयुक्त रूप से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया।

इस अवसर पर यातायात निरीक्षक श्री संजय पाल ने उपस्थित ऑटो यूनियन, बस ऑपरेटरों, छात्रों एवं अन्य लोगों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक प्रतिनिधि श्री अजय सिंह ने सड़क सुरक्षा की गंभीरता पर प्रकाश डालते हुए आमजन से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।

सम्भागीय परिवहन अधिकारी श्री ए.के. सिंह राजपूत ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम सात दिनों तक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, जिसके बाद सघन प्रवर्तन कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी स्टेकहोल्डर विभागों के आपसी समन्वय से इस अभियान को सफलतापूर्वक संचालित किया जाएगा।

कार्यक्रम में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी श्री वी.डी. मिश्र, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) अतुल कुमार यादव, सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक) श्री प्रतीक मिश्र, ऑटो यूनियन अध्यक्ष श्री कृपाशंकर पाठक, बस ऑपरेटर श्री शिवपाल यादव, रवि मोटर ट्रेनिंग स्कूल एवं बाबा मोटर ट्रेनिंग स्कूल के संचालक/प्रबंधक, छात्र तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के उपरांत आमजन में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आईटीआई ग्राउंड से कार रैली भी निकाली गई।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment