विहिप ने बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या के विरोध में फूंका पीएम का पुतला!

SHARE:

मुस्लिम वर्ग की उन्मादी भीड़ द्वारा 2 हिंदू युवक की हत्या व दर्जनों हिन्दुओं के घर फूँकने के विरोध में अंतरिम बांग्लादेश सरकार के पीएम का पुतला दहन…..

माहुल (आजमगढ़)। विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में नगर के शंकर जी तिराहे पर बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपूदास व अमृत मंडल उर्फ़ सम्राट की निर्मम हत्या के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री यूनुस खान का पुतला दहन कर आक्रोश जताया।

नगर अध्यक्ष राजेश पांडेय के नेतृत्व में बड़ी संख्या में विहिप कार्यकर्ता रामलीला मैदान से पुतला लेकर ‘बांग्लादेश मुर्दाबाद’ के नारे लगाते हुए नगर भ्रमण पर निकले। जुलूस शंकर जी तिराहे पर पहुंचा, जहां पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया गया।

इस मौके पर नगर अध्यक्ष राजेश पांडेय एवं संपर्क प्रमुख धरणीधर पांडेय ने कहा कि बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद सत्ता पर काबिज लोगों द्वारा लगातार हिंदुओं पर अत्याचार किया जा रहा है, जो अत्यंत घृणित और निंदनीय है। उन्होंने भारत सरकार से मांग की कि इस विषय पर कड़ा संज्ञान लेते हुए बांग्लादेश को मुंहतोड़ जवाब दिया जाए। प्रदर्शन में अभिषेक उपाध्याय, कृष्ण कुमार यादव, सुजीत जायसवाल, आंसू श्रोकेश शर्मा, विक्रांत पांडेय, मोनू पांडेय, माता प्रसाद पांडेय सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment