राष्ट्रीय चेस प्रतियोगिता का भव्य शुभारम्भ, 300 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा!

SHARE:

प्रतियोगिता कई प्रदेश जिलों सहित 60 अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी शामिल रहे……

लालगंज (आजमगढ़)। स्थानीय विकास खंड के गोमती नगर खनियरा स्थित जीडी मेमोरियल यांकर्स इंग्लिश स्कूल परिसर में राष्ट्रीय स्तर की ऑल इंडिया चेस (शतरंज) प्रतियोगिता का भव्य शुभारम्भ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन उत्तर प्रदेश चीनी मिल संघ के उपाध्यक्ष ऋषिकान्त राय, डॉ. राजेश कुमार तथा उमेश सिंह उर्फ जयशंकर सिंह (प्रबंधक) द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर, दीप प्रज्ज्वलन एवं फीता काटकर किया गया।

इस राष्ट्रीय चेस प्रतियोगिता में पश्चिम बंगाल, बिहार, मध्य प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़ सहित उत्तर प्रदेश के लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, प्रयागराज, उन्नाव, सुल्तानपुर, रायबरेली, लखीमपुर, जौनपुर, चंदौली, मिर्जापुर, गाजीपुर, बलिया, वाराणसी समेत अन्य जनपदों से कुल लगभग 300 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में 60 अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी शामिल रहे। पहले दिन प्रतियोगिता के पांच राउंड सफलतापूर्वक संपन्न कराए गए।

मुख्य अतिथि ऋषिकान्त राय ने अपने संबोधन में कहा कि शतरंज भारत की प्राचीन खेल विधा है, जिसे महाभारत काल से खेला जाता रहा है। उन्होंने कहा कि शतरंज खेलने से स्मरण शक्ति, रणनीतिक सोच, योजना निर्माण और समस्या समाधान की क्षमता विकसित होती है, जो जीवन के हर क्षेत्र में सहायक होती है।

इस अवसर पर कुसुम सिंह, स्नेहलता, बृजेश सिंह, डॉ. अर्पणा सिंह, प्रधान पंकज सिंह, अभिजीत सिंह, अभिनव सिंह, नरेन्द्र कुमार तिवारी, ममता राय सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रतियोगिता को सकुशल सम्पन्न कराने में मुख्य निर्णायक आदित्य कुमार द्विवेदी तथा उप-निर्णायक शहाब अहमद फारूकी, पवन बाथम, ओमजी सेठ, गौरव गर्ग, सनी कुमार सोनी सहित अन्य सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment