सीएचसी देवगांव का सीएमओ ने किया निरीक्षण!

SHARE:

सीएमओ ने निरीक्षण में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति संतोषजनक पाई……

लालगंज, आजमगढ़। शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. ननकू राम वर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) देवगांव का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति संतोषजनक पाई गई। हालांकि, अधीक्षक द्वारा सुरक्षा गार्ड की कमी की जानकारी दिए जाने पर सीएमओ ने उच्चाधिकारियों से वार्ता कर शीघ्र गार्ड की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया। सीएमओ के अचानक पहुंचने से कुछ देर के लिए अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वार्डों की साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता तथा स्टाफ की उपस्थिति की जांच की, जो संतोषजनक पाई गई।

निरीक्षण के दौरान खुम्हा देवरी गांव निवासी अंजू राम पत्नी साहबराज, जो इलाज के लिए अस्पताल आई थीं, में खून की अत्यधिक कमी पाई गई। चिकित्सकों ने उन्हें तत्काल भर्ती कर उपचार शुरू कराया।

इ

स अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेंद्र प्रसाद, डॉ. अलका शर्मा, डॉ. गरिमा चौधरी, डॉ. फडिस कुमार, विशाल राय, अभिनव सिंह, फार्मासिस्ट रमाशंकर, आरती तिवारी, भावना, अभिषेक, नंदकिशोर, दीपक कश्यप, सुधाकर, सुनील कुमार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment