अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित…..
फूलपुर, आजमगढ़। अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर बुधवार को भारतीय दिव्यांग सेवा समिति द्वारा दिव्यांग जन सेवा सम्मान एवं कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम फूलपुर नगर के नागा बाबा पोखरा पार्क में आयोजित हुआ, जिसमें क्षेत्र के 200 से अधिक दिव्यांगजन शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान सभी दिव्यांगजनों का सम्मान किया गया और उन्हें कंबल वितरित किए गए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं आयोजनकर्ता रफ़ीक़ फूलपुरी ने की, दिव्यांग अधिकारों के लिए रैली सम्मान कार्यक्रम के बाद नागा बाबा पोखरा पार्क से बस स्टॉप होते हुए ताज कटरा तक जागरूकता रैली निकाली गई। दिव्यांगजन विभिन्न स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर अपने अधिकारों और सम्मान की मांग कर रहे थे। रैली के दौरान “दिव्यांग अधिकार- सर्वजन सम्मान”, “हम भी हैं इस देश के नागरिक” जैसे नारे लगाए गए।
विशिष्ट अतिथि रहे मौजूद कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में एसआई कमालुद्दीन खान, अबुसाद सिद्दीकी, डॉ. रवि यादव, डॉ. रशीद, फराज शेख, नसीम अख्तर, मुदस्सर खान, अशफाक, विनोद शर्मा, मनोज गुप्ता, चंदन गुप्ता, रामचंद्र चंद्रशेखर, समीउल्लाह, दिलनवाज़, इफ्तिखार, पूनम यादव, साकिब सिद्दीकी, हिसामुद्दीन, फहीम अजमेरी, रिजवान, राहुल सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन नसीम साज ने किया। सुरक्षा व्यवस्था में फूलपुर कोतवाली पुलिस लगी रही, क्षेत्र में दिव्यांगजनों के उत्साह और सहभागिता ने कार्यक्रम को सफल बनाया।




