संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं फरियादें, 98 में से 10 मामलों का मौके पर निस्तारण!

SHARE:

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता यह है कि हर पीड़ित को त्वरित और निष्पक्ष न्याय मिले…..

आजमगढ़। मार्टिनगंज तहसील परिसर के सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार, पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार तथा एसडीएम दिव्या सिकरवार उपस्थित रहीं। इस दौरान कुल 98 फरियादियों ने अपनी समस्याएं प्रस्तुत कीं, जिनमें से 10 मामलों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।

डीएम रविंद्र कुमार ने बताया कि 62 राजस्व से जुड़े मामलों और 10 पुलिस संबंधी प्रकरणों पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि अवैध भूमि कब्जों और सरकारी जमीन से जुड़े विवादों को प्राथमिकता से निपटाया जाए। डीएम ने कहा, “भूमाफियाओं द्वारा कब्जाई गई सरकारी भूमि को शीघ्र मुक्त कराया जाएगा।”

जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि जिन भूखंडों पर दोहरा बैनामा हुआ है, उनकी तहसीलदार स्तर पर जांच कर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी विभागों को पीड़ित पक्षों को न्याय दिलाने के लिए तेजी से कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। डीएम ने बताया कि कार्यक्रम में जनता, महिलाओं और पुरुषों की अच्छी-खासी उपस्थिति रही।

इसके बाद जिलाधिकारी ने ठेकमा, बरदह और मार्टिनगंज क्षेत्रों में पटाखों की दुकानों की जांच कर यह सुनिश्चित किया कि सभी विक्रेता सुरक्षा मानकों और नियमों का पालन कर रहे हैं। उन्होंने कंपोजिट विद्यालय वर्धा ठेकुआ में पटाखा बिक्री स्थल का भी निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment