जनसमस्याओं पर ध्यान दें, लापरवाही बरतने वालों पर होगी कार्रवाई: जिलाधिकारी मनीष वर्मा

SHARE:

तहसील परिसर में फरियादियों की लगी रही भारी भीड़…..

फूलपुर (प्रयागराज)। तहसील परिसर में आयोजित समाधान दिवस में जिलाधिकारी प्रयागराज मनीष वर्मा ने अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

समाधान दिवस की जानकारी मिलने पर सुबह से ही दूर-दराज़ के गांवों से बड़ी संख्या में पीड़ित लोग अपनी शिकायतें लेकर तहसील परिसर पहुंचे। जिलाधिकारी ने एक-एक कर शिकायतों की सुनवाई की और संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए।

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने तहसील के सभी लेखपालों और राजस्व निरीक्षकों को बुलाकर कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि “यदि समय रहते कार्यप्रणाली में सुधार नहीं किया गया और जनता की समस्याएं बनी रहीं, तो लापरवाही करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”समाधान दिवस में सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से अपेक्षा जताई कि वे जनता की शिकायतों का त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करें ताकि आमजन को राहत मिल सके।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment