फरिहा बाजार में फहराए गए प्रतिबंधित संगठन से जुड़ी पार्टी के झंडे, क्षेत्र में मचा हड़कंप!

SHARE:

झंडा देख फरिहा बाजार में मचा ह्ड़कंप…….

आजमगढ़। जिले के फरिहा बाजार में रातोंरात प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के कथित सहयोगी राजनीतिक दल सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) के झंडे लगाए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, बीती रात अज्ञात व्यक्तियों ने फरिहा पुलिस बूथ के सामने समेत बाजार के कई स्थानों पर SDPI के दर्जनों झंडे लगा दिए। सुबह होते ही लोगों की नजर इन झंडों पर पड़ी तो इलाके में यह चर्चा का विषय बन गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि झंडे रात के अंधेरे में लगाए गए हैं और अब तक बाजार के विभिन्न स्थानों पर फहर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और झंडे लगाने वालों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

बता दें कि सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) की स्थापना केरल के अबू बकर ने की थी, जिन्हें PFI के संस्थापक और भारत में 2047 तक इस्लामी राष्ट्र स्थापित करने की साजिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। केंद्र सरकार ने इसी कारण PFI पर प्रतिबंध लगाया था।

फरिहा बाजार में SDPI के झंडे लगने की घटना से लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं, वहीं सुरक्षा एजेंसियां भी इस प्रकरण को गंभीरता से ले रही हैं।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment