फूलपुर में धर्मशाला पर चला बुलडोजर, विवाद गहराया: भाजपा नेता और ग्रामीणों के विरोध के बाद प्रशासनिक जांच शुरू!

SHARE:

धर्मशाला पर चला बुलडोजर चला जमीन पर कब्जे की कोशिश……

आजमगढ़। जिले के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में सोमवार देर शाम उस समय हंगामा मच गया, जब निजामाबाद के एसडीएम सुनील कुमार धनवंता पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और पुराने धर्मशाला पर बुलडोजर चलवाने का प्रयास किया। इस कार्रवाई में धर्मशाला की एक दीवार और छत का हिस्सा तोड़ दिया गया।

जैसे ही ग्रामीणों ने बुलडोजर की कार्रवाई देखी, तो भारी विरोध शुरू हो गया। इस दौरान ग्रामीणों और प्रशासनिक टीम के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। बढ़ते विवाद को देखते हुए जिला प्रशासन और कमिश्नर के आदेश पर एसडीएम को कार्रवाई रोकनी पड़ी और वे वापस लौट गए

भूमाफिया और प्रशासन पर मिलीभगत का आरोप

ग्राम प्रधान बृजभान यादव और स्थानीय भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि जगदीशपुर गांव की यह जमीन काफी कीमती है। यहां शिवमंदिर, धर्मशाला, पोखरी और भीटा वर्षों से मौजूद हैं। इस भूमि पर भूमाफियाओं की नज़र है और कई बार फर्जी तरीके से नाम चढ़वाकर कब्जे की कोशिशें होती रही हैं।

प्रधान का कहना है कि इससे पहले भी मंदिर के पास की जमीन पर अवैध कब्जा किया गया था, जिसका विरोध ग्रामीणों ने किया था। उनका आरोप है कि प्रशासन की मिलीभगत से बार-बार इस ऐतिहासिक और धार्मिक धरोहर को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही 

भाजपा नेता आए सामने, जांच शुरू

सोमवार की घटना के बाद मामला और तूल पकड़ गया। मंगलवार को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष (लालगंज) सूरज प्रकाश श्रीवास्तव मामले में हस्तक्षेप करते हुए मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के विरोध और भाजपा नेता की सक्रियता के बाद अपर कमिश्नर और एडीएम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी।

ग्राम प्रधान बृजभान यादव ने यह भी कहा कि इस जमीन को लेकर हाईकोर्ट में मामला विचाराधीन है, बावजूद इसके तहसील प्रशासन द्वारा जबरन कार्रवाई की जा रही है।

ग्रामीणों में आक्रोश

घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन को धरोहरों को बचाने का काम करना चाहिए, न कि उन्हें ढहाने का। लोग मांग कर रहे हैं कि हाईकोर्ट में मामला लंबित रहते हुए किसी भी तरह की प्रशासनिक कार्रवाई रोक दी गई। 

यह विवाद अब भूमाफिया, प्रशासन और ग्रामीणों के बीच टकराव का रूप ले चुका है। भाजपा नेताओं के सक्रिय होने और अपर कमिश्नर द्वारा जांच शुरू करने के बाद अब देखना होगा कि आगे इस प्रकरण में क्या कदम उठाए जाते हैं।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment