थानाध्यक्ष ने छात्राओं में आत्मविश्वास भरते हुए सुरक्षा के प्रति जागरूक किया…..
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज 5 अभियान के तहत मंगलवार को पवई थाना क्षेत्र के शाहमर्दानपुर स्थित श्यामा वर्ल्ड स्कूल में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्र ने छात्राओं को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए समर्पित है। कार्यक्रम में छात्राओं को सुरक्षा व महिला अपराधों के बारे में बताया।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन (1076), वूमेन पावर लाइन (1090), वूमेन हेल्पलाइन (181), पुलिस आपातकालीन सेवा (112), साइबर हेल्पलाइन 1930 चाइल्ड लाइन (1098), स्वास्थ्य एंबुलेंस सेवा (102/108) और अग्निशमन सेवा (101) की जानकारी दी गई,
थानाध्यक्ष ने छात्राओं में आत्मविश्वास भरते हुए सुरक्षा के प्रति जागरूक किया और कहा कोई भी समस्या होने पर पुलिस की मदद निर्भीकता से मांगे। इस दौरान महिला कांस्टेबल पूजा पांडेय, महिला पीआरडी ममता आदि लोग उपस्थित रहे।




