वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल वि.वि. जौनपुर के कुलसचिव बनाए गए….
आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ की उप कुलसचिव श्री केशलाल जी पदोन्नति वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल वि. वि. के कुलसचिव के पद पर होने के उपरांत शाम 3:00 से ही बधाई का ताँता लगा रहा, सबसे पहले बधाई देने वालों में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीव कुमार जी रहे, क्योंकि उस समय श्री केशलाल जी कुलपति जी के पास बैठकर महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के उप कुलसचिव के दायित्वों का निर्वहन कर रहे थे। जिस समय यह खुशखबरी आयी कि श्री केशलाल जी की पदोन्नति कुलसचिव के पद पर कर दी गई है। विश्वविद्यालय परिसर के सभी प्राध्यापक, अधिकारी, गैर शिक्षक कर्मचारीगण को जब यह पता चला कि अपनी मातृ संस्था पूर्वांचल विश्वविद्यालय में हमारे उपकुल सचिव बतौर कुलसचिव का दायित्व निर्वहन करेंगे, तो लोगों की खुशी दोगुनी हो गई, परंतु उनके जाने का गम भी लोगों को सताने लगा।
वि. वि. के मीडिया प्रभारी डॉ. प्रवेश कुमार सिंह बताया कि वि. वि. परिवार की तरफ से परिसर के कुलपति सभागार में कल देर शाम भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। केशलाल जी की सदासयता व लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि परिसर के अधिकारी ,प्राध्यापक एवं नॉन टीचिंग स्टाफ देर शाम तक कुलपति सभागार में जमे रहे, विदाई समारोह में सबसे पहले सुहेलदेव विश्वविद्यालय के मुखिया प्रो. संजीव कुमार ने पुष्प गुच्छ एवं उत्तरिय देकर उनके सुखद भविष्य की कामना की। फिर शुरू हुआ वि.वि.परिवार के सभी सदस्यों का उपहार देने का सिलसिला, अपने चहेते उप कुलसचिव को उपहार और अंग वस्त्रम देने का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने अपने उद्बोधन में जिम्मेदारियो का एहसास दिलाते हुए कहा कि जितना संभव हो सके बेहतर से बेहतर देने की कोशिश करिएगा, नवरात्र का समय चल रहा है नवरात्र के पहले दिन आपको पदोन्नति की खुशखबरी मिली, दूसरे दिन भव्य विदाई समारोह हम लोग कर रहे हैं, और तीसरे दिन से पूर्वांचल के कुलसचिव पद का दायित्व आप सभालेंगे, सब कुछ नवरात्र में, माता रानी का आशीष आपके ऊपर सदैव बनी रहे। एक चीज याद रखना होगा आप परिपाटी से हटकर मातृ संस्था पूर्वांचल विश्वविद्यालय को नई बुलंदियों तक पहुंचाने के लिए कम करें, हम सभी की ढेर सारी शुभकामनाएं आपके साथ हैं। सुहेलदेव विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. अंजनी कुमार मिश्र ने अपने उद्बोधन में कहा कि सभी लोग कह रहे हैं की खुशी और गम का एहसास हो रहा है हमें तो सिर्फ खुशी ही खुशी दिख रही है, एक अच्छे सहयोगी की पदोन्नति हुई है इसके लिए हृदय से आभार। वित्त अधिकारी महोदय ने अपने संबोधन में संस्कृत के उच्चारण से श्री केशलाल जी को नए दायित्व के लिए बधाई दी।
बधाई देने वालों में सहायक कुल सचिव डॉ. महेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि आपकी पदोन्नति हुई है इसकी खुशी है, पर आपका जाना पीड़ा दायक है। आपकी विदाई में खुशी और गम के एहसास हो रहे हैं ।आप जहां रहे अपनी सादगी और सौम्यता यूं ही बनाए रखें। विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों की तरफ से कला संकाय के डीन प्रो. देवेंद्र सिंह ने कहा हम सभी प्राध्यापक अब यह सुनने के लिए तरसेंगे कि आइए डॉक्टर साहब,। वैसे आपकी पदोन्नति हुई है इसके लिए आपको बधाई। पदोन्नति मातृ संस्था में हुई इसके लिए दोगुनी बधाई। अतिथि प्रवक्ताओं की तरफ से डॉ. मारुति नंदन एवं कर्मचारियों की तरफ से भी ढेर सारी बधाई दी गई। बधाई का सिलसिला देर शाम तक चलता। अपने विदाई समारोह में विश्वविद्यालय परिवार की तरफ से इतना प्यार और दुलार पाने के उपरांत अपने रूधे हुए गले से सबके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए सभी को आश्वस्त किया कि कुलपति जी के मार्गदर्शन को मैं सदैव याद रखूंगा और आप सभी से अनुरोध है कि इसी तरह स्नेह और प्यार देते रहिएगा। साथ ही साथ कुलपति जी के साथ बिताए हुए पलों को याद कर भावुक स्वर में उन्होंने माननीय को आ आश्ववस्त किया कि हमने आपसे बहुत कुछ सीखा है, प्रयास करूंगा की आपके साथ प्राप्त अनुभव का सदुपयोग पूर्वांचल विश्वविद्यालय के विकास के लिए करू । उन्होंने विश्वविद्यालय परिवार की तरफ से इतना प्यार देने के लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कुलपति जी के निजी सचिव भूपेंद्र पांडे विपिन शर्मा आयोजन के प्रभारी प्रियांशु सिंह एवं उनकी पूरी टीम तथा प्राध्यापक गण एवं कर्मचारी गणों की गरिमा मयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रवेश सिंह ने किया।




