जीयनपुर लोको पायलट हत्याकांड में आरोपी पांच गिरफ्तार एक फरार!

SHARE:

घटना के दो दिन बाद हुई गिरफ्तारी….

आजमगढ़। जिले के जीयनपुर थाना क्षेत्र में दो दिन पूर्व लोको पायलट दुर्गेश की मारपीट के बाद जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या किए जाने के मामले में जीयनपुर पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पीड़ित परिवार लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से काफी गुस्से में था, और कुछ संगठनों द्वारा कैंडल मार्च, रोड जाम तक किया गया था,

मृतक लोको पायलट की डेड बॉडी पोस्टमॉर्टम के बाद जब घर पहुंची थी तो परिजनों के साथ ग्रामीणों ने सड़क जामकर प्रदर्शन किया था। इसके साथ ही घटना में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की थी। जिले के एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी का लिखित आश्वासन दिया था।

 इस मामले में मृतक के बड़े भाई अजीत कुमार ने गणेश यादव अजय यादव श्रवण यादव शेरू यादव गोविंद यादव और ज्ञानेंद्र मिश्रा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस घटना में शामिल सभी आरोपियों की तलाश में जुटी थी इसी क्रम में 

जीयनपुर थाने की पुलिस ने लोको पायलट हत्याकांड में शामिल आरोपी गणेश यादव, गणेश यादव के बेटे अजय यादव शेरू यादव गोविंद यादव और ज्ञानेंद्र मिश्रा को गिरफ्तार किया है। जबकि घटना में शामिल एक आरोपी अभी फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment