पांच साल की मासूम बनी जंगली जानवर का शिकार, लोगों ने कहा फिर आया आदमखोर भेड़िया!

SHARE:

घटना से पूरे जिले में दहशत का माहौल…..

उत्तर प्रदेश। के बहराइच में एक बार फिर भेड़िए का आतंक छाया हुआ है, ताज़ा मामला बहराइच के कैसरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मंझारा तौकली के परागपुरवा गांव की है। जहाँ एक पांच वर्षीय बच्ची को जंगली जानवर ने निवाला बना लिया, घटना मंगलवार देर रात की है जब अपने चाचा के पास बैठी 5 साल की मासूम ज्योति खाना खा रही थी। और उसकी मां घर के अंदर मोबाइल लेने के लिए चली गई थी। इतनी ही देर में खूंखार भेड़िया आया और बच्ची को दबोच ले गया। बच्ची की मां ने जैसे ही बेटी की आवाज सुनी दौड़कर बाहर आई लेकिन तब तक भेड़िया मासूम को लेकर गायब हो चुका था।

परिवार के लोगो बच्ची को खोजने हेतू चारो तरफ गए लेकिन रात्रि में कोई सुराग नहीं मिला, तलाश के दौरान बुधवार की सुबह करीब 7 बजे बच्ची का शव गन्ने के खेत में बुरी तरह डैमज़ हालत में मिला। बच्चे के शरीर पर गहरे जख्म थे, वही उसके दाहिना हाथ और बाएं घुटने के नीचे के पैर को भेड़िया खा गया था। बच्ची की मौत की से गांव में दहशत फैल गयी है।

हादसे की शिकार ज्योति की मां प्रमिला देवी ने बताया कि जैसे ही बेटी ने खाना खत्म किया, तभी जानवर आकर उसे उठा ले गया। हमने दौड़ाकर बचाने की कोशिश की लेकिन सबकुछ पलों में खत्म हो गया। मेरी दो बेटियां है ज्योति बड़ी थी। दूसरी बेटी 2 साल की है ज्योति मेरी पहली औलाद थी उसके जाने का गम सारी उम्र रहेगा। वहीं घटना के बाद स्थानीय प्रशासन वन विभाग व पुलिस सतर्क हो गई है, और लोगों को अनावश्यक बाहर निकालने, व बच्चों को अकेला न छोड़ने की हिदायत दी है, साथी संभावित स्थानों पर जाल व पिंजरे लगाए गए।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment