फूलपुर में अवैध असलहा के साथ पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार!

SHARE:

आदतन अपराधी की श्रेणी में है आरोपी, ब्याज के पैसे के लेनदेन में कई बार कर चुका है विवाद, पूर्व में भी हुई थी कार्रवाई…..

फूलपुर, आजमगढ़। फूलपुर कोतवाली पुलिस ने एक अवैध पिस्टल के साथ फूलपुर कस्बा के बाबा परमहंस गेट के पास के रहने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, 14 अगस्त को उ0नि0 दिनेश कुमार त्रिपाठी मय हमराह द्वारा चेकिंग के दौरान सदरपुर बरौली गेट से दुर्वाषा रोड पर लगभग 50 मीटर से समय करीब 14: 19 बजे एक अदद नाजायज पिस्टल .32 बोर के साथ अभियुक्त विपिन राय उर्फ बब्बू राय पुत्र ईश्वरचन्द्र राय साकिन भँवरूपुर थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ हाल पता कस्बा फूलपुर जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 42 वर्ष को हिरासत पुलिस में लिया, बताया जाता है कि आरोपी इस तरह के जुर्म में कई बार जेल जा चुका है, आरोपी ब्याज का भी धंधा करता है, जिसके चलते साहूकारी अधिनियम सहित आर्म एक्ट में भी आरोपी रहा है, फूलपुर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 396/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।

फूलपुर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के पूर्व में दिए गए अपराधिक विवरण के अनुसार आदतन आपराधिक भी कहा है बताया गया है कि 503/2023 323/342/386 भादवि व 22/23 साहुकारी अधिनियम फूलपुर आजमगढ़ 2 396/2025 3/25 आर्म्स एक्ट फूलपुर आजमगढ़ में आरोपी है,

गिरफ्तारी करने वाली टीम में

उ0नि0 दिनेश कुमार त्रिपाठी, का0 वीरेन्द्र कुमार यादव -का0 अरविन्द कुमार तिवारी थाना फूलपुर जनपद आजमगढ सामिल रहे।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment