फूलपुर खुरासन रोड रेलवे स्टेशन पर उत्सर्ग एक्सप्रेस का होगा ठहराव!

SHARE:

प्रयास लाया रंग… क्षेत्र के यात्रियों व्यापारियों को होगी खासी सुविधा….

फूलपुर, आजमगढ़। विगत कई बार रेलवे बोर्ड से खोरासन रोड रेलवे स्टेशन पर उत्सर्ग एक्सप्रेस के ठहराव की मांग स्थानीय जनता द्वारा की गयी थी, जिसपर रेलवे बोर्ड के द्वारा खोरासन रोड रेलवे स्टेशन पर उत्सर्ग डाउन एक्सप्रेस का ठहराव आदेश जारी हो गया है,15084 फर्रुखाबाद छपरा एक्सप्रेस के ठहराव को लेकर फूलपुर क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी गोविंद यादव सहित अन्य बहुत से लोग कई बार अधिकारियों को पत्र लिख चुके थे, लेकिन इन दोनों ठहराव की मंजूरी मिलने के साथ ही लोगों में हर्ष व्याप्त है,

फाइल फोटो.रेलवे अधिकारी को ज्ञापन देते गोविंद यादव, चंदन गुप्ता, भानू चौहान आदि
फाइल फोटो.रेलवे अधिकारी को ज्ञापन देते गोविंद यादव, चंदन गुप्ता, भानू चौहान आदि लोग

वही सरायमीर रेलवे स्टेशन पर भी इस ट्रेन का अब ठहराव होगा, सरायमीर में अब 19166 व 19165 दरभंगा अहमदाबाद एक्सप्रेस अप डाउन एक्सप्रेस का ठहराव होगा। गोरखपुर रेल मंडल व रेलवे बोर्ड द्वारा उक्त ट्रेनों के ठहराव के संबंध में समाजसेवी गोविंद यादव ने कहा कि कई दिनों से चला रहा प्रयास अंततः सफल हुआ इसके लिए भारत सरकार रेल मंत्री संबंधित अधिकारियों और हमारे सहयोगियों का आभार प्रकट करता हूं।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment