कांग्रेस नेता शाहिद शादाब ने कब्रिस्तान जमीनी विवाद को सुलझाने की मांग, राष्ट्रपति राज्यपाल को संबोधित एस डी एम को दिया ज्ञापन!

SHARE:

कांग्रेस नेता शाहिद शादाब ने कब्रिस्तान जंगल झाड़ी जमीन विवाद को कुछ लोगों द्वारा राजनीतिक स्वार्थ के चलते माहौल बिगड़ने का आरोप लगाया…

आजमगढ। जिले के फूलपुर थाना तहसील क्षेत्र के शेखवलिया नेवादा ग्राम में जंगल झाड़ी व मुस्लिम कब्रिस्तान के विवाद के निस्तारण के सम्बन्ध में, सोमवार को कांग्रेस पार्टी के नेता व फूलपुर पवई विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी शाहिद शादाब फूलपुर अप जिला अधिकारी अशोक कुमार से मिलकर माननीय राष्ट्रपति वह राज्यपाल उत्तर प्रदेश को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा,

ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि 30.जुलाई को ग्राम सभा नेवादा में अरशद की माता उम्र लगभग 75 वर्ष का रात्रि 08.00 बजे देहान्त हो गया जब जनाजा दफन करने के लिए लोग कब्रिस्तान पहुंचे तो सरहदी गॉव शेखवलिया राजभर बस्ती के कुछ लोग एकत्रित हो कर ये कहते हुए शव दफन करने से रोक दिया कि यह कब्रिस्तान नहीं जंगल झाडी है, विवाद बढ़ता देख प्रशासन को अवगत कराया गया कोतवाली फूलपुर, उपजिलाधिकारी फूलपुर, तहसीलदार फूलपुर, हमराहियों के साथ मौके पर गये। परन्तु विपक्षीगण अपनी जिद पर अड़े रहे जो कि उक्त भूमि के पक्ष में न्यायालय हवेली आजमगढ़ का साफ आदेश है कि उक्त जमीन कब्रिस्तान है और रहेगी, उक्त कब्रिस्तान गाटा सं० 308मि० व 317मि० व 329 मि० में सन् 1857 से लेकर आज तक मुर्दे दफन होते है, सन् 2003 के दस्तावेज में जमीन कब्रिस्तान दर्ज है, मगर 2006 में इसे खारिज कर दिया तथा 2024 में जमीन को पुनः जंगल झाडी दिखाया गया, सन् 1967 के अदालत के फैसले को विपक्षी सहित कोई भी सक्षम अधिकारी मानने को तैयार नही हुए, काफी मिन्नत के बाद भी कि मृतका के पति पुत्र तथा परिवार के अन्य सदस्य यहीं दफन है, परन्तु प्रशासन ने अनुमति नही दी अन्ततः विवश होकर मृतका के मायके ग्राम बखरा तहसील मार्टिनगंज, थाना सरायमीर, में ले जा कर तीसरे दिन दिनांक 01.08.2025 को शव दफन किया गया।

इस संबंध में कांग्रेस नेता शाहिद शादाब ने उपरोक्त घटना को काफी ममर्माहत करने वाला बताते हुए सामाजिक सदभाव कायम करते हुए निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है,

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment