भारत बंद, हड़ताल के समर्थन फूलपुर LIC कर्मचारियों ने अपनी मांगो को लेकर दिया धरना….
लखनऊ। बुधवार 9 जुलाई 2025 को पूरे देश में कुछ संगठनों द्वारा “भारत बंद” के आवाहन के तहत केंद्रीय बैंक तथा अन्य बैंक कर्मचारी और सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल पर हैं। भारत बंद व हड़ताल का आयोजन 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों (जैसे AITUC, CITU, INTUC, HMS आदि और किसान–ग्रामीण मजदूर संगठनों के संयुक्त मंच के द्वारा किया गया है,

जिसके चलते इन सभी विभागों से संबंधित कार्य पूरी तरह ठप रहे और इन विभागों के मेन गेट पर ताला लटकता नजर आया,

संबंधित विभागों के कर्मचारी व अधिकारी केंद्र सरकार की नई श्रम संहिताओं (लेबर कोड) के खिलाफ विरोध,में जिन्हें कर्मचारी “मजदूर-विरोधी” मानते हैं, उनका कहना है कि इनसे उनका अधिकार कमजोर और रोजगार अस्थिर हो सकता है, हम कर्मचारियों की भविष्य सुरक्षा के लिए देशव्यापी हड़ताल के साथ-साथ लड़ाइयां लड़ी जाएगी।
आजमगढ़ ज़िलें के फूलपुर क्षेत्र में हड़ताल कर धरना देते LIC कर्मचारी…फूलपुर के समस्त कर्मचारी हड़ताल में शामिल रहे जिसमें कृष्ण कुमार यादव अध्यक्ष अनुष कुमार (सचिव), दयाशंकर यादव, अनुज, सूरज, आलेक, यतीन्द्र, आशीष, ललित, नागेन्द्र, मो० अनवर आदि लोग सामिल रहें…
मालूम हो कि सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (जैसे राज्य‑संचालित बैंक, रक्षा फैक्ट्रियां, बिजली क्षेत्र, डाक सेवाएं आदि) के निजीकरण का विरोध किया जा रहा है,

उनकी मांग है कि न्यूनतम मजदूरी (₹26,000) की जाए, पुरानी पेंशन योजना की बहाली की जाए, साथ ही सामाजिक सुरक्षा, भत्तों और रोजगार सुरक्षा, एफ डी आई से संबंधित 17 बिंदुओं की भी मांग की जा रही, सरकार की नई श्रम संहिताओं (लेबर कोड) के खिलाफ विरोध, जिन्हें कर्मचारी “मजदूर-विरोधी” मानते हैं। इनसे हड़ताल अधिकार कमजोर और रोजगार अस्थिर हो सकता है ।




