लखीमपुर में गुलदार से लड़े व्यक्ति को 2 लाख रुपए से किया सम्मानित….
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार सोची समझी रणनीति के तहत जयप्रकाश नारायण इंटर नेशनल केन्द्र को बेचने की तैयारी कर रही है, जेपी समाजवादी आंदोलन के बहुत बड़े नाम है। समाजवादी सरकार में उनके नाम पर विश्वस्तरीय इन्टर नेशनल सेंटर बनाया गया लेकिन भाजपा ने सत्ता में आते ही तमाम झूठे आरोप लगाए और उसे बर्बाद कर दिया। भाजपा सरकार ने सोसायटी को भंग कर दिया। जेपी एन आई सी संस्थापक समिति की सदस्यता कार्ड को दिखाते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि…
हम और राजेन्द्र चौधरी इस सोसायटी के संस्थापक सदस्य है। सरकार ने पहले सोसायटी भंग कर दी। जेपीएनआईसी एलडीए को दे दिया। इसके बाद बेचने का रास्ता साफ कर दिया।समाजवादी पार्टी कार्यालय के प्रदेश मुख्यालय लखनऊ पर आयोजित प्रेस कांफ्रेस में अखिलेश यादव ने कहा कि जब नेताजी ने जेपी एनआईसी बिल्डिंग का शिलान्यास किया था, तब देश भर से बड़े-बड़े समाजवादी नेता श्री जार्ज फर्नाडीज, श्री मोहन सिंह, श्री बृजभूषण तिवारी सब एकत्र हुए थे।
जेपी और जेपीएनआईसी से हम समाजवादियों का वैचारिक और भावनात्मक लगाव है। इस बिल्डिंग में अन्तर्राष्ट्रीय टेनिस कोर्ट, ऑल वेदर स्वीमिंग पूल, बड़ा सेमिनार हाल, पार्किंग, कैफेटेरिया समेत तमाम सुविधाएं है। यह विश्वस्तरीय स्ट्रक्चर है। भाजपा सरकार ने नौ सालों में इसे बर्बाद कर दिया है। समाजवादी पार्टी चाहती है कि यह अब और न बर्बाद हो। अगर सरकार इसे बेचना चाहती हैं तो हम समाजवादी लोग चंदा एकत्र करके खरीदने को तैयार है, श्री यादव ने कहा कि श्रीजयप्रकाश नारायण जी ने महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ देश भर में सम्पूर्ण क्रांति का बहुत बड़ा जन आंदोलन खड़ा किया था। उसी आंदोलन का नतीजा रहा कि नई पार्टी बनी और दिल्ली में सरकार बदल गयी। जेपी का आंदोलन बिहार से शुरू हुआ था। जिन लोगों ने जेपीएनआईसी बर्बाद किया और खत्म किया वे बिहार में किस मुंह से वोट मांगने जाएंगे।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लखीमपुर खीरी में एक तेंदुए (गुलदार) से बहादुरी से लड़ने वाले मजदूर मेही लाल गौतम को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नगद राशि देकर सम्मानित किया। अखिलेश यादव ने सपा कार्यालय में मेही लाल को उनकी वीरता और साहस के लिए 2 लाख रुपये का चेक प्रदान किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की बहादुरी को प्रोत्साहित करने के लिए पार्टी की ओर से यह सम्मान दिया गया है और उम्मीद जताई कि सरकार भी मेही लाल को बहादुरी पुरस्कार से सम्मानित करेगी। अखिलेश ने यह भी बताया कि घटना के समय सपा कार्यकर्ताओं ने मेही लाल की मदद की थी जब वह मुश्किल में थे साथी उन्होंने जिलाधिकारी का भी सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।




