पीड़ित महिला के तहरीर पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज़….
आजमगढ़ सगड़ी। रौनापार थाना क्षेत्र के एक गांव में मछली पालन करने वाला व्यक्ति आधी रात घुसा पड़ोस की महिला के घर में, धुनाई के बाद ग्रामीणों ने किया पुलिस के हवाले, प्राप्त जानकारी के अनुसार, एग्रीमेंट पर जमीन लेकर पोखर की खुदाई करके मछली पालन करने वाला एक शख्स जीस गांव में पोखरा लिया था था उसी गांव में एक महिला के घर में रात्रि में जा घुसा, इसकी इस तरह की हरकत से पहले ही सतर्क ग्रामीणों ने पड़कर किया धुनाई फिर किया पुलिस के हवाले, इस मामले में पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई,
यह पूरा मामला आजमगढ़ जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है रौनापार थाना क्षेत्र निवासी अब्दुल्ला 26 वर्ष पुत्र शमसुद्दीन निवासी चांदपट्टी थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ का रहने वाला है यह अपने बगल के गांव में भीख पट्टी में एक व्यक्ति की एग्रीमेंट पर जमीन लेकर पोखरा खुदाई करके मछली पालन करता है यह कार्य वह बीते कई वर्षों से करता आ रहा है, पोखरा सड़क के दक्षिण तरफ है और जिस महिला के घर में रात में घुसा था उसका घर पोखर के करीब ही है रात्रि में जैसे ही युवक उस महिला के घर में घुसा ग्रामीणों को भनक लग गई और पहले दरवाजा बंद करके 112 डायल पुलिस को फोन किया,उसके बाद उसे बाहर निकलते ही ग्रामीणों का गुस्सा फूटा पड़ा और जमकर मछली पालन कर्ता आशिक अब्दुल्ला की धुनाई कर दी उसके बाद 112 डायल पुलिस पहुंची और उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया पुलिस थाने लेकर आई इस संबंध में जब रौनापार थाना प्रभारी से फोन पर बातचीत की गई तो उनके द्वारा बताया गया की प्रार्थना पत्र मिल गया है महिला की तरफ से दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।




