“कांटा लगा” गर्ल शेफाली जरीवाल का 42 की उम्र में कार्डियक अरेस्ट की वजह से निधन!

SHARE:

42 की उम्र में कार्डियक अरेस्ट की वजह से एक्ट्रेस का निधन का अनुमान….

मुंबई। बॉलीवुड के लिए एक दुखद खबर शुक्रवार शनिवार की बीच रात प्राप्त हुई, कांटा लगा गर्ल’ और ‘बिग बॉस 13’ की कंटेस्टेंट रहीं शेफाली जरीवाल अब हमारे बीच नहीं रहीं. 42 की उम्र में कार्डियक अरेस्ट की वजह से एक्ट्रेस का निधन हो गया है. शेफाली की अचानक मौत से उनका परिवार टूट गया है, पति और मां का रो-रोकर बुरा हाल है. सिनेमा जगत के सितारे भी एक्ट्रेस की मौत से गहरे दुःख में है, मौके पर पहुंचकर पुलिस व फोरेंसिक टीम जांच पड़ताल में जुटी है, शेफाली के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है,

एक्‍ट्रेस शेफाली जरीवाल को कार्डियक अरेस्‍ट की शंका के साथ सीने में दर्द की शिकायत होने से रात 12:30 बजे को बेलेव्यू अस्पताल ले जाया गया था, जहां अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर्स ने उन्‍हें ‘डेड ऑन अराइवल’ घोषित कर दिया. शेफाली जरीवाला की मौत के बाद उनके अंधेरी स्थिति लोखंडवाला के घर बीती रात मुंबई पुलिस पहुंची थी, जहां फोरेंसिक टीम भी उस दौरान मौजूद थी. ऐसे में कई सवाल भी उठ रहे हैं. शेफाली जरीवाला की मौत के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है, इसके लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है,

दो दशक पूर्व कांटा लगा जैसे एल्बम गीत से मशहूर हुई शेफाली जरीवाला रियालिटी शो ‘बिग बॉस-13’ का भी हिस्‍सा रही थीं. ‘बिग बॉस-13’ की वह दूसरी कंटेस्‍टेंट हैं, जिनकी मौत कार्डियक अरेस्‍ट से होने की आशंका जताई जा रही है. इससे पहले सिद्धार्थ शुक्‍ला की भी मौत हार्ट अटैक के बाद हो गई थी. बताया जा रहा है कि बीती रात शेफाली जरीवाला की तबीयत अचानक खराब हो गई थी. तबीयत इतनी बिगड़ी कि उन्‍हें अस्‍पताल ले जाया गया. लेकिन अस्‍पताल पहुंचने से पहले ही शेफाली जरीवाला की मौत रास्‍ते में हो गई थी. रात लगभग 12.30 बजे की घटना के बाद रात 1:00 सूचना पर पहुंची पुलिस, अंधेरी स्थित कूपर अस्‍पताल में उनका शव पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा गया. अब पोस्‍टमार्टम के बाद ही उनकी मौत की वजह का खुलासा हो पाएगा.

अपने पूरे परिवार के साथ रहने वाली शेफाली जरीवाला का जन्म गुजरात के अहमदाबाद में हुआ था. वे साल 2002 में आए ‘कांटा लगा’ गाने के रीमिक्स वीडियो से घर-घर में मशहूर हो गई थीं. इस गाने की पॉपुलैरिटी के बाद उन्हें लोग ‘कांटा लगा गर्ल’ के नाम से जानने लगे थे. हालांकि उस समय इस गाने को लेकर कुछ विवाद भी हुए थे, लेकिन शेफाली को और पहचान मिली. शेफाली ने बिग बॉस 13 में बतौर कंटेस्टेंट भाग लेकर भी खूब लोकप्रियता हासिल की थी. और बॉलीवुड के कई फिल्मों में भी उन्होंने काम किया,

कोविड 19 महामारी के कोरोना वायरस संक्रमण के बाद से ही दुनियाभर में कार्डियक अरेस्ट से मौत के मामले लगातार सामने आ रहे हैं, भारत में जहां कुछ राजनीतिक आरोपी के अनुसार इसके लिए लगे कोरोना टीके कोरोना वैक्सीन को लेकर मौखिक आरोप लगाए जा रहे हैं, तो वहीँ यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अकेले अमेरिका में ही हर साल 3,50,000 लोगों की हर साल कार्डियक अरेस्ट से मौत हो रही है. कार्डियक अरेस्ट एक ऐसी स्थिति है, जिसमें दिल अचानक धड़कना बंद कर देता है. यानि दिल के जरिए शरीर के अन्‍य अंगों को खून पहुंचना बंद हो जाता है. ऐसे में कुछ ही समय में शख्‍स की मौत हो जाती है. बताया जा रहा है कि शेफाली जरीवाला के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है, लेकिन मौत की असली वजह की जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही हो सकती है।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment