गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर दुर्घटनाग्रस्त हुई भाजपा विधायक की कार, विधायक फतेह बहादुर सिंह सहित आधा दर्जन हुए घायल!

SHARE:

एक डंपर के गलत तरीके से यूटर्न लेने से एस्कॉर्ट वाहन टकराकर पलटा विधायक की कार टकराई….

लखनऊ। नवनिर्मित गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर सोमवार की शाम भाजपा विधायक फतेह बहादुर सिंह का कार दुर्घटनाग्रस्त हो गया, साथ चल रहे उनके छह सुरक्षाकर्मी और चालक भी घायल हो गए, इस दुर्घटना में विधायक के बाएं हाथ की हड्डी टूट गई है। उपचार लखनऊ में ही चल रहा है, फतेह बहादुर सिंह उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह के पुत्र हैं और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। विधायक गोरखपुर से लखनऊ जा रहे थे। चार दिन पूर्व ही 20 जून को इस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था,इस लिंक एक्सप्रेसवे से गोरखपुर से लखनऊ की दूरी कम होने से इस लिंक एक्सप्रेस वे पर यातायात का आवागमन बढ़ रहा है,

प्राप्त जानकारी के अनुसार कैम्पियरगंज विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री फतेह बहादुर सिंह सोमवार की देर शाम लिंक एक्सप्रेस-वे से लखनऊ जा रहे थे। उनके वाहन (यूपी53 सीएफ 9990) के आगे पुलिस एस्कॉर्ट चल रहा था। शाम को करीब 6.30 बजे सिकरीगंज थाना क्षेत्र के मुसरत गांव के पास कट पर एक डंपर के गलत तरीके से यूटर्न लेने से एस्कॉर्ट वाहन उससे टकराकर पलट गया। इससे उसमें सवार चार सुरक्षाकर्मी और चालक घायल हो गए। पीछे चल रहा विधायक का वाहन एस्कॉर्ट वाहन से टकरा गया। इससे विधायक और उनके चालक को भी चोटें आईं, विधायक के घायल होने की सूचना से प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची और उसने घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, विधायक फतेह बहादुर सिंह को गोरखपुर के शहर के डॉ. आरए अग्रवाल के नर्सिंगहोम पर लाया गया, जहां उनके बाएं कंधे पर कच्चा प्लास्टर लगाया गया। डीएम और एसएसपी के अलावा नर्सिंगहोम में शुभचिंतकों का तांता लग गया।

दुर्घटना में घायल सुरक्षाकर्मी गाजीपुर के रहने वाले अनिल सिंह, बलिया निवासी कामेश्वर प्रसाद, महराजगंज के प्रदीप, गाजीपुर के कार्तिक, प्रेम और बस्ती के अजय यादव अनिल सिंह, कामेश्वर प्रसाद और प्रदीप को चोट आई है।

एसएसपी राज करन नैय्यर ने बताया कि लिंक एक्सप्रेस-वे पर यह हादसा हुआ है। एस्कॉर्ट में लगे पुलिसकर्मियों की गाड़ी एक डंपर के गलत टर्न लेने से टकराकर पलट गई थी। पुलिस एस्कॉर्ट की गाड़ी में मौजूद पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। विधायक की गाड़ी एस्कॉर्ट के वाहन से टकराई है। सीसीटीवी से डंपर और चालक की पहचान कर घटना की जांच कराई जा रही है।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment