ज़मीनी विवाद में साहिल की हत्या की आशंका….
आजमगढ़। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर रजमो मे महेंद्र वकील के ट्यूबल के पास शनिवार की शाम 5:00 बजे के करीब ग्रामीणों ने एक शव देखा शव की सूचना मिलते ही लोगों की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई सूचना पर पहुंची गंभीरपुर पुलिस जब पहुंची तो शव की पहचान साहिल 16 वर्ष पुत्र शतिराम निवासी गंभीरपुर के रूप में हुई।
जानकारी के अनुसार गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गंभीरपुर गांव निवासी साहिल 16 वर्ष पुत्र सतिराम शुक्रवार की शाम से ही लापता था घर वाले काफी खोजबीन किया लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला शनिवार की दोपहर में साहिल के पिता सतिराम ने पुलिस को गुमसुदगी की तहरीर दी उसके बाद पुलिस भी जांच पड़ताल में जुट गई शनिवार की लगभग शाम 5:00 बजे थाना क्षेत्र की रानीपुर रजमो महेंद्र वकील के ट्यूबल के पास एक शव मिलने की सुचना मिली सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गया सूचना पर जब पुलिस पहुंची तो उसकी पहचान साहिल पुत्र सती राम के रूप में हुई, साहिल की मौत व शव मिलने की सूचना मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के गले में निशान पाया गया। मृतक तीन भाई चार बहन में तीसरे नंबर पर था। मृतक की माता राधा देवी समेत पूरे परिवार का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक के पिता सतिराम व भाई राहुल ने जमीन के विवाद को लेकर हत्या की आशंका जताई है। इस घटना को लेकर नामज़द तहरीर परिवार वालों ने थाने में नहीं दिया है। वही मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।




