नगर पंचायत कटघर लालगंज में हो रहे विकास कार्यों पर लगा भ्रष्टाचार का आरोप!

SHARE:

नगर पंचायत कटघर लालगंज में हो रहे विकास कार्यों पर लगा भ्रष्टाचार का आरोप….

लालगंज (आजमगढ़) आदर्श नगर पंचायत कटघर लालगंज में चल रहे विकास कार्यों की गड़बड़ी को लेकर मंडल अध्यक्ष भाजपा अरुण कुमार सिंह व भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को समाधान दिवस पर तहसील लालगंज पहुंचकर एडीएम प्रशासन राहुल विश्वकर्मा को सात सूत्री मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर वार्ड में नाले के निर्माण में घटिया व कम गुणवत्ता वाली सामग्री का प्रयोग होने पर उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की वही श्री कान्हा गौशाला में अनियमियता एवं गोधन की अपेक्षा के कारणों की जांच एवं कार्यवाही की मांग की, आरोप है कि नगर पंचायत में नालियों की सफाई कार्य ठप है तथा सफाई कार्य सुचार ढंग से नहीं हो रही है प्रधानमंत्री आवास से संबंधित विस्तृत जानकारी जनमानस को नगर पंचायत के अधिकारियों द्वारा न देकर गुमराह किए जाने का भी आरोप लगाया लालगंज तहसील परिसर में पानी के जल भराव की समस्या का भी मुद्दा उठाते हुए कहा कि अधिवक्ता,वादकारी, गंदे पानी में चलने को विवश हैं,नगर पंचायत कार्यालय को जाने वाले रास्ते पर नाद , खूंटा ,लगाकर पालतू जानवर बांधकर अतिक्रमण करने के कारण आम जनमानस को कार्यालय जाने में और सुविधाओं का सामना करना पड़ता है जिस पर कार्रवाई का मांग की भवन मानचित्र बनाने से संबंध में नगर पंचायत द्वारा जबरदस्त धन उगाई का भी आरोप लगाते हुए नगर पंचायत कटघर लालगंज में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच कराने की मांग की तथा दोषियों पर उचित कार्रवाई करने की आवाज उठाई इस अवसर पर नागेंद्र सिंह ,अवनीश राय,ओम प्रकाश सिंह ,विशाल सिंह चौहान ,रोहित चौहान, संतोष कुमार सिंह, जवाहिर लाल चौहान अन्य लोग उपस्थित रहे।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment