ट्रैक्टर चालक की ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दब कर दर्दनाक मौत!

SHARE:

2 दिन पहले ही परदेश से कमा कर लौटे व्यक्ति की आज दर्दनाक मौत…..

आजमगढ़। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के भोरमऊ पुलिया के पास एक 48 वर्षीय व्यक्ति की ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दबकर मौत हो गई, घटनास्थल से कुछ दूर ही खोजापुर ग्राम निवासी जोगिंदर पुत्र मनकू इसी स्थान के एक बिल्डिंग मटेरियल की दुकान पर बालू सीमेंट सरिया ट्रैक्टर ट्राली से ढोने का काम कर रहा था, वह दो दिन पहले ही प्रदेश से कमाकर अपने घर को आया था, और यह हृदय गिरदारक घटना घट गई, शनिवार सुबह 09:00 के करीब हुआ ट्रैक्टर ट्राली लेकर चला रहा था कि इसी दौरान ब्रेक फेल होने से ट्रैक्टर ट्राली पलट गई और जोगिंदर ट्रॉली के नीचे दब गया काफी मशक्कत के बाद लोगों ने उसे बाहर निकाल लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी, मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था उसको चार लड़के व तीन लड़कियां थी परिवार में कमाऊ यही व्यक्ति था दुर्घटना में इसकी मौत की खबर पाकर पूरे परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम छा गया,

दुर्घटना में मौत के बाद सूचना पर पहुंची फूलपुर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, पोस्टमार्टम हाउस से वापसी पर दुर्वासा घाट पर शव दाह संस्कार कर दिया गया, वीर शाम तक लोग जेसीबी के जरिए ट्रैक्टर वाटले को बाहर निकलने में लगे थे।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment