बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां…..
फूलपुर (आजमगढ़), 8 मार्च। फूलपुर स्थित सेंट जेवियर स्कूल के प्रांगण में रविवार को बरनवाल समाज की ओर से भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
समारोह के दौरान बच्चों और बच्चियों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। रंगारंग नृत्य और प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को उत्साह और आनंद से भर दिया, जिस पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बरनवाल समाज के अध्यक्ष राजीव बरनवाल ने कहा कि संगठन में ही शक्ति होती है और समाज की एकजुटता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि बरनवाल समाज लगातार सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग ले रहा है और आगे भी समाज के हित में कार्य करता रहेगा।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष रामाशीष बरनवाल मौजूद रहे। उन्होंने भी समाज के लोगों को होली की शुभकामनाएं दीं और ऐसे आयोजनों को सामाजिक एकता को मजबूत करने वाला बताया।

इस अवसर पर अमित बरनवाल, अनिल बरनवाल, संतोष बरनवाल, राजेश बरनवाल, सामाजिक कार्यकर्ता अमरनाथ, अशोक, विनोद बरनवाल, मानिक चंद बरनवाल, डॉ. राजेंद्र आर्य मुनि, प्रमोद ‘चुन्नू’ बरनवाल, दया रानी बरनवाल, कीर्ति बरनवाल, सविता बरनवाल और ज्योति बरनवाल सहित समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे, कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर प्रेम, भाईचारे और एकता का संदेश दिया।







