best news portal development company in india

आजमगढ़ में होलिका जुलूस में हंगामा करने वाले 7 अराजकतत्व गिरफ्तार!

SHARE:

मुस्लिम बाहुल्य तकिया मोहल्ले से होलिका का जुलूस गुजरने के दौरान हुआ था हंगामा……

आजमगढ़, 06 मार्च। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के तकिया इलाके में होलिका जुलूस के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वाले सात अराजकतत्वों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के आधार पर की गई।

पुलिस के अनुसार 3 मार्च को तकिया क्षेत्र में होलिका जुलूस निकल रहा था, तभी कुछ लोगों ने बेल्ट निकालकर हंगामा किया और माहौल खराब करने का प्रयास किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस ने उसे संज्ञान में लेते हुए मामले की जांच शुरू की और फोटो-वीडियो के आधार पर आरोपितों की पहचान की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुवन कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी के पर्यवेक्षण में कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सातों आरोपितों को चिन्हित कर हिरासत में ले लिया। पुलिस ने सभी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

 

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि किसी भी धार्मिक या सांस्कृतिक कार्यक्रम, जुलूस अथवा त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने, अराजकता फैलाने या माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

MANOJ GUPTA
Author: MANOJ GUPTA

Leave a Comment