best news portal development company in india

होली पर्व को लेकर आजमगढ़ में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, हर होलिका स्थल पर निगरानी!

SHARE:

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनिल कुमार के निर्देशन में जनपद पुलिस सक्रिय…..

आजमगढ़, 02 मार्च 2026। जनपद में आगामी होली पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। प्रत्येक होलिका दहन स्थल पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सुरक्षा समितियों का गठन किया गया है। प्रशासन द्वारा सभी प्रमुख होलिका दहन स्थलों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही फोटो एवं वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई जाएगी, ताकि किसी भी अप्रिय घटना पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। सिविल डिफेंस के सदस्यों एवं संभ्रांत पुलिस मित्र नागरिकों के सहयोग से विशेष टीमें गठित की गई हैं, जो पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग करेंगी।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रत्येक होलिका दहन कार्यक्रम निर्धारित समय एवं विधि-विधान के अनुसार ही संपन्न कराया जाएगा। यदि कोई शरारती तत्व समय से पूर्व आग लगाने, विवाद उत्पन्न करने या त्योहार में किसी प्रकार की बाधा डालने का प्रयास करता है, तो उसे चिन्हित कर उसके विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे होली का पर्व आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांति के साथ मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

MANOJ GUPTA
Author: MANOJ GUPTA

Leave a Comment