बहन को भगा ले जाने की शिकायत पर सक्रिय पुलिस की कार्रवाई……
आजमगढ़। फूलपुर थाना क्षेत्र में युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार 17 जनवरी 2026 को वादी द्वारा थाना फूलपुर में लिखित सूचना दी गई थी कि उसकी बहन को एक अज्ञात व्यक्ति गाड़ी में बैठाकर भगा ले गया है। तहरीर के आधार पर थाना फूलपुर में मु0अ0सं0 13/26 धारा 87 बीएनएस के तहत अज्ञात वाहन चालक (गाड़ी संख्या यूपी 50 सीएक्स 1524) के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

विवेचना के दौरान मामले में इस्माइल पुत्र स्वर्गीय रईस अहमद, निवासी मोहल्ला चन्द्रशेखर आजाद नगर (बाड़ा), कस्बा फूलपुर, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़ का नाम प्रकाश में आया।
गुरुवार 26 फरवरी 2026 को वरिष्ठ उपनिरीक्षक गंगाराम बिन्द अपनी टीम के साथ संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग तथा वांछित अभियुक्तों की तलाश में क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कस्बा फूलपुर के रेलवे अंडरपास के नीचे से सुबह 10:55 बजे आरोपी इस्माइल को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे नियमानुसार हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक गंगाराम बिन्द, कांस्टेबल अरविन्द तिवारी एवं कांस्टेबल इरफान शामिल रहे।







