आजमगढ़ में 27 फरवरी को वृहद रोजगार मेला, मंत्री अनिल राजभर ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी!

SHARE:

रोजगार मेले के प्रचार-प्रसार……

आजमगढ़, 22 फरवरी। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं कौशल विकास मिशन आजमगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में 27 फरवरी 2026 को डीएवी पीजी कालेज, आजमगढ़ परिसर में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले के सफल आयोजन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री/जनपद प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने रविवार को रोजगार मेले के प्रचार-प्रसार के लिए तैयार किए गए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

आयोजकों के अनुसार रोजगार मेले में लगभग 50 प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग करेंगी, जो विभिन्न पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। सेवायोजन कार्यालय आजमगढ़ में पंजीकृत बेरोजगार अभ्यर्थी रोजगार पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर उपलब्ध रिक्तियों का विवरण देखकर अपने पंजीकरण यूजर आईडी के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

अधिकारियों ने बताया कि रोजगार मेले में भाग लेने के लिए किसी प्रकार का मार्ग व्यय देय नहीं होगा। अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में आवेदन कर इस अवसर का लाभ उठाएं।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment