आजमगढ़ में साइबर फ्रॉड के ₹15 हजार पीड़ित को लौटाए गए!

SHARE:

तेज़ी से कार्रवाई से मिली राहत से लोग ख़ुश……

आजमगढ़। थाना फूलपुर क्षेत्र में साइबर ठगी का शिकार हुए एक व्यक्ति को पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बड़ी राहत मिली है। साइबर हेल्पडेस्क की सक्रियता के चलते पीड़ित के खाते से निकाले गए 15 हजार रुपये वापस करा दिए गए।जानकारी के अनुसार, वारी गांव निवासी बृजभान पुत्र रामसरन के साथ 15 मार्च 2025 को अज्ञात व्यक्ति ने मित्र बनकर स्कैनर के माध्यम से धोखाधड़ी की। आरोपी ने चालाकी से उनके Union Bank of India के खाते से 15,000 रुपये की अवैध निकासी कर ली।

घटना की जानकारी होते ही बृजभान ने तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई और National Cyber Crime Reporting Portal पर ऑनलाइन रिपोर्ट भी दर्ज की। शिकायत संख्या 33103250032786 के आधार पर साइबर हेल्पडेस्क, थाना फूलपुर ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। जांच के दौरान पुलिस टीम ने धनराशि को ट्रेस कर आरोपी के Central Bank of India के खाते में 15,000 रुपये होल्ड करा दिए। इसके बाद माननीय न्यायालय से आवश्यक आदेश प्राप्त कर बैंक के नोडल अधिकारी से समन्वय स्थापित किया गया और पूरी धनराशि सफलतापूर्वक पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक दयानंद, कांस्टेबल दुर्गेश कुमार विश्वकर्मा एवं महिला कांस्टेबल पूजा पांडेय की अहम भूमिका रही।

पुलिस की अपील: जनपद पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल 1930 पर कॉल करें अथवा cybercrime.gov.in पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते धनराशि होल्ड कराई जा सके। पुलिस द्वारा साइबर अपराध के विरुद्ध सतत अभियान जारी है।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment