3 घंटे में लापता 7 वर्षीय दिव्यांग बालक को पुलिस ने सकुशल ढूंढकर परिजनों से मिलाया

SHARE:

आजमगढ़ थाना सिधारी पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना….

आजमगढ़। थाना सिधारी पुलिस ने तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक लापता 7 वर्षीय श्रवण-बाधित (दिव्यांग) बालक को महज तीन घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इस सराहनीय कार्य से परिवार में खुशी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार 19 फरवरी 2026 को प्रीति गुप्ता पत्नी धीरज गुप्ता, निवासी साईचक, बेउर, पटना (बिहार) ने थाना सिधारी में सूचना दी कि वह अपने रिश्तेदार राजेश साहू, निवासी हरबंशपुर तिराहा, आजमगढ़ के घर आई हुई थीं। इसी दौरान उनका 7 वर्षीय पुत्र यश गुप्ता दोपहर लगभग 2:17 बजे से लापता हो गया। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन बालक का कोई सुराग नहीं लग सका।

गुम सुदगी, बरामदगी के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी जानकारी देते हुए
गुम सुदगी, बरामदगी के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी जानकारी देते हुए

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सिधारी और पुलिस टीम ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए संभावित स्थानों पर सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया। बालक के श्रवण-बाधित होने की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने विशेष सावधानी और संवेदनशीलता के साथ खोजबीन की। पुलिस की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के चलते लगभग तीन घंटे के भीतर बालक को सकुशल बरामद कर लिया गया। इसके बाद आवश्यक विधिक औपचारिकताएं पूरी कर बालक को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

बालक के सकुशल मिलने पर- परिजनों ने आजमगढ़ पुलिस की तत्परता, समर्पण और मानवीय दृष्टिकोण की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। यह कार्य पुलिस की कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का उदाहरण माना जा रहा है।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment