लेनदेन सम्बंधित लैपटॉप व मोबाइल बरामद……
आजमगढ़। जनपद में कर अपवंचन और संगठित आर्थिक अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कन्धरापुर पुलिस ने जीएसटी चोरी से जुड़े मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक लैपटॉप, चार मोबाइल फोन, आधार कार्ड और पैन कार्ड भी बरामद किए हैं। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पास पकड़ा गया था संदिग्ध आयरन स्क्रैप पुलिस के अनुसार, यह मामला 03 सितंबर 2025 का है। राज्यकर विभाग के सचल दल आजमगढ़ के प्रभारी सहायक आयुक्त अविनाश चन्द्र राय ने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पास दो वाहनों को जांच के लिए रोका था। जांच में सामने आया कि वाहनो में आयरन (कबाड़)लदा था, जिसे कूटरचित इनवॉयस और फर्जी ई-वे बिल के जरिए ले जाया जा रहा था। दस्तावेजों में “ओल्ड आयरन टीन तप्पर स्क्रैप ” दिखाया गया था।
जांच के दौरान पाया गया कि क्रेता/विक्रेता द्वारा अस्तित्वहीन (बोगस) फर्मों के नाम पर फर्जीवाड़ा कर जीएसटी नियमों का उल्लंघन किया गया। इस मामले में इन फर्मों की संलिप्तता आई सामने प्रकरण में निम्न फर्मों की संलिप्तता पाई गई, विद्या ट्रेडर्स, रायपुर (छत्तीसगढ़) अविराज ट्रेडिंग, शिमला (हिमाचल प्रदेश) मुनि जी ट्रांसपोर्ट कंपनी, पटना (बिहार) इस मामले में थाना कन्धरापुर पर मु0अ0सं0 285/25 के तहत धारा 318(4) बीएनएस में केस दर्ज कर विवेचना शुरू की गई,विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन, सीडीआर विश्लेषण और तकनीकी जांच में दो अभियुक्तों की भूमिका सामने आई। इसके बाद 18 फरवरी 2026 को दोपहर करीब 12:10 बजे पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
विजय कुमार यादव (55 वर्ष), निवासी तकिया गोपालपुर, श्रावस्ती, अविराज शर्मा (21 वर्ष), निवासी प्रगति बिहार, लखनऊ पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली कि अविराज ट्रेडिंग के नाम पर पैन कार्ड, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और अन्य दस्तावेजों के जरिए फर्म का पंजीयन कराया गया। विभागीय जांच में यह फर्म कूटरचित पाई गई, जबकि उसके नाम पर माल की खरीद दिखाई गई, जिससे राजस्व को नुकसान हुआ। सीडीआर विश्लेषण में यह भी सामने आया कि अभियुक्त विजय कुमार यादव घटना के समय अन्य संदिग्ध लोगों के लगातार संपर्क में था। पुलिस के अनुसार साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ धारा 3(5), 318(4), 111, 336(3), 338, 339, 340(2) बीएनएस के अंतर्गत अपराध किए जाने के प्रमाण मिले हैं।बरामदगी, 01 लैपटॉप, 01 पारदर्शी डिब्बे में 04 मोबाइल फोन, आधार कार्ड व पैन कार्ड,
गिरफ्तारी करने वाली टीम में
व0उ0नि0 रमेश कुमार, थाना कन्धरापुर, हे0का0 ओमप्रकाश जायसवाल, साइबर थाना आजमगढ़, का0 विकास कुमार, साइबर थाना आजमगढ़, का0 अमित कुमार जायसवाल, थाना कन्धरापुर, पुलिस ने बताया कि जनपद में संगठित आर्थिक अपराधों और कर चोरी के खिलाफ आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।




