लालगंज लफिया गाँव की अन्विता सिंह ने जीता कांस्य पदक…
आजमगढ़। लालगंज तहसील क्षेत्र के लफिया गांव की रहने वाली 10 वर्षीय अन्विता सिंह ने पांचवें इंडिया ओपन इंटरनेशनल किक बॉक्सिंग कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया है। अन्विता सिंह, पीयूष कुमार सिंह की पुत्री हैं और वह महाराष्ट्र के अहिल्यानगर स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल में कक्षा तीन की छात्रा हैं।
प्रतियोगिता की तैयारी वह किक बॉक्सिंग स्पोर्ट्स एसोसिएशन महाराष्ट्र के कोच सचिन मकसेर के मार्गदर्शन में कर रही हैं

यह पांच दिवसीय प्रतियोगिता के.डी. इंडोर स्टेडियम, नई दिल्ली में 04 फरवरी से 08 फरवरी तक आयोजित की गई। इसमें अन्विता ने प्वाइंट फाइट यंगर कैडेट फीमेल (-37 किग्रा) वर्ग में भाग लेते हुए बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर कांस्य पदक हासिल किया। अन्विता की इस उपलब्धि पर गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। पदक जीतकर घर लौटने पर ग्रामीणों व स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।




