अज्ञात वाहन की टक्कर से ऑटोमोबाइल मिस्त्री की मौत, परिवार में मचा कोहराम!

SHARE:

अज्ञात वाहन के खिलाफ गंभीरपुर थाने में मुकदमा दर्ज़….

आजमगढ़। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत रानीपुर रजमो रामपुर फोरलेन पर मंगलवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में ऑटोमोबाइल मिस्त्री की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी और मां का रो-रोकर बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत रानीपुर रजमो रामपुरपुर निवासी दिनेश (35) पुत्र स्वर्गीय शिवमूरत, बिंद्रा बाजार में यूनियन बैंक के बगल में चार पहिया वाहनों की मरम्मत का कार्य करता था। मंगलवार की रात करीब 8 बजे वह दुकान बंद कर घर लौट रहा था। इसी दौरान फोरलेन पर सड़क पार करते समय एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दिनेश की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही गंभीरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय लोगों ने मृतक की पहचान कर परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया।बताया गया कि दिनेश पांच भाइयों में दूसरे नंबर पर था और चार बच्चों का पिता था। उसके दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। बड़े बेटे सत्यम (14), अंशिका (12), अर्पिता (8) और छोटे बेटे शिवम (5) का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के बेटे सत्यम ने अज्ञात वाहन के खिलाफ गंभीरपुर थाने में लिखित तहरीर दे दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment