धोखाधड़ी के पैसों से खरीदी गई 50 लाख की जमीन कुर्क, मुबारकपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई!

SHARE:

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आजमगढ़ द्वारा आदेशित जमीन कुर्क के लिए मुबारकपुर पुलिस की कार्रवाई….

आजमगढ़। जनपद में अपराध व अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के निर्देशों के क्रम में मुबारकपुर पुलिस ने धोखाधड़ी से अर्जित धनराशि से खरीदी गई लगभग 50 लाख रुपये मूल्य की भूमि को कुर्क कर लिया। यह कार्रवाई धारा 107 बीएनएसएस के तहत की गई। पुलिस के अनुसार, वादी मैनुद्दीन पुत्र स्व. अब्दुल गफ्फार की तहरीर पर थाना मुबारकपुर में मु0अ0सं0-324/25 धारा 406, 506 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान संपत्ति कुर्की के लिए रिपोर्ट मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय भेजी गई थी। उपनिरीक्षक धर्मराज यादव द्वारा प्रस्तुत प्रार्थना-पत्र के आधार पर न्यायालय ने धोखाधड़ी से अर्जित धन से खरीदी गई भूमि को कुर्क करने का आदेश पारित किया।

36 लाख की धोखाधड़ी, 16 लाख RTGS और बाकी नकद- प्रकरण के अनुसार अभियुक्त अमान अहमद पुत्र शहवान व फरहाना बानो पत्नी अमान अहमद, निवासी ग्राम करमैनी, थाना बिलरियागंज ने पीड़ित से धोखाधड़ी कर कुल 36 लाख रुपये प्राप्त किए। इसमें 16 लाख रुपये RTGS के माध्यम से तथा शेष रकम नकद ली गई।

चांदपट्टी में खरीदी गई जमीन हुई कुर्क- पुलिस ने बताया कि धोखाधड़ी से प्राप्त धनराशि से अभियुक्तों ने दिनांक 04 फरवरी 2022 को ग्राम चांदपट्टी, परगना व तहसील सगड़ी, थाना रौनापार में भूमि क्रय की थी। कुर्क की गई भूमि विवरण इस प्रकार है—

गाटा संख्या 595 – 0.0568 हे०

गाटा संख्या 593 – 0.0692 हे०

गाटा संख्या 637 – 0.0020 हे०

गाटा संख्या 660 – 0.0081 हे०

कुल क्षेत्रफल 0.1361 हेक्टेयर, जो फरहाना बानो के अंश में दर्ज है। बैनामा, बैंक रिकॉर्ड और लेखपाल रिपोर्ट से पुष्टि- न्यायालय ने पत्रावली में उपलब्ध बैनामा, बैंक अभिलेख, लेखपाल रिपोर्ट व अभियोजन के तर्कों का परीक्षण कर यह स्पष्ट माना कि उक्त भूमि आपराधिक कृत्य से अर्जित धन से खरीदी गई है, इसलिए अभियुक्तों का इस पर कोई वैध अधिकार नहीं बनता।

राजस्व-पुलिस की संयुक्त टीम ने की कुर्की- मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आजमगढ़ द्वारा पारित आदेश के क्रम में जिला मजिस्ट्रेट रविन्द्र कुमार के कुर्की आदेश के तहत 14 फरवरी 2026 को उक्त संपत्ति को नियमानुसार कुर्क किया गया।

इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल, प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर शशिमौलि पाण्डेय, नायब तहसीलदार सगड़ी, राजस्व विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही। पुलिस ने बताया कि आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment