आजमगढ़: एसआईआर प्रक्रिया पर डीएम ने राजनीतिक दलों संग की बैठक, नए बूथ के अनुसार बीएलए नियुक्त करने के निर्देश

SHARE:

06 मार्च 2026 को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन…

आजमगढ़। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीएम ने नए बूथ के अनुसार बूथ लेवल एजेंट (BLA) की नियुक्ति जल्द से जल्द करने के निर्देश दिए।

डीएम ने बताया कि- ड्राफ्ट वोटर लिस्ट का प्रकाशन की संशोधित तिथि 06 जनवरी 2026 निर्धारित की गई थी। वहीं दावे और आपत्तियां दाखिल करने की अवधि 06 जनवरी से 06 फरवरी 2026 तक रही। उन्होंने कहा कि 06 जनवरी से 27 फरवरी 2026 तक नोटिस चरण (जारी करना, सुनवाई व सत्यापन) की प्रक्रिया चलेगी। इसके बाद 03 मार्च 2026 तक वोटर लिस्ट के स्वास्थ्य मापदंडों की जांच व आयोग की अनुमति प्राप्त की जाएगी तथा 06 मार्च 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

👉पुराने फॉर्म मान्य नहीं, संशोधित फार्म से ही होंगे आवेदन

डीएम ने बताया कि- भारत निर्वाचन आयोग द्वारा फॉर्म-6 में 27 अक्टूबर 2025 को संशोधन किया गया है। इस पुनरीक्षण में पुराने फार्म का उपयोग नहीं किया जाएगा, बल्कि नए संशोधित फार्म (घोषणा पत्र सहित) से ही आवेदन स्वीकार होंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि नाम में संशोधन, स्थान परिवर्तन, ईपिक सुधार, डुप्लीकेट ईपिक आदि कार्यों के लिए फॉर्म-8 का प्रयोग किया जाएगा।

👉मतदाता अपना और परिवार का नाम सूची में जरूर जांचें

डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि वोटर हेल्पलाइन ऐप के माध्यम से अधिक से अधिक ऑनलाइन आवेदन कराएं। साथ ही मतदाता सूची में अपना तथा परिवार के सभी सदस्यों का नाम अनिवार्य रूप से चेक कराने की अपील की।

फॉर्म-6, 7 और 8 पर आए दावे-आपत्तियों का आंकड़ा-जिलाधिकारी ने बताया कि 05 फरवरी 2026 तक

👉105493 फॉर्म-6 पर दावे,

👉2195 फॉर्म-7 पर आपत्तियां,

👉22469 फॉर्म-8 पर संशोधन संबंधी दावे प्राप्त हुए हैं।

उन्होंने कहा कि- प्राप्त दावों/आपत्तियों को डिजिटाइज कर निस्तारण की कार्रवाई जारी है। दावे/आपत्तियों की सूची प्रारूप-9, 10, 11, 11क, 11ख को जिला निर्वाचन अधिकारी के पोर्टल पर प्रतिदिन अपलोड किया जा रहा है।

👉18-19 आयु वर्ग के मतदाता कम, अधिक नाम जोड़ने के निर्देश

डीएम ने बताया कि जनपद की निर्वाचक नामावली में 18-19 आयुवर्ग के केवल 13431 मतदाता ही दर्ज हैं, जो अत्यंत कम है। उन्होंने निर्देश दिए कि 18 वर्ष पूर्ण करने वाले सभी युवाओं का फॉर्म-6 भरवाकर मतदाता सूची में नाम शामिल कराया जाए।

👉महिला मतदाताओं का पंजीकरण बढ़ाने पर जोर

डीएम ने कहा कि जनपद का जेंडर रेशियो (सेन्सस अनुसार) 1017 है, जबकि वोटर लिस्ट के अनुसार यह 831 है। उन्होंने कहा कि जिन महिलाओं का नाम अभी तक मतदाता सूची में नहीं है, उनका फॉर्म-6 के माध्यम से पंजीकरण कराया जाए और जागरूकता अभियान तेज किया जाए।

👉नो-मैपिंग और लॉजिकल डिस्क्रीपेंसी श्रेणी में बड़ी संख्या

डीएम ने बताया कि- पुनरीक्षण के दौरान गणना प्रपत्र में वर्ष 2003 की निर्वाचक नामावली से मैप न होने के कारण नो-मैपिंग श्रेणी में 158627 मतदाता हैं। वहीं लॉजिकल डिस्क्रीपेंसी श्रेणी में 610025 मतदाता शामिल हैं। इन मतदाताओं के सत्यापन के लिए बीएलओ के माध्यम से नोटिस वितरण किया गया है। सुनवाई प्रक्रिया 21 जनवरी 2026 से जारी है, जो 27 फरवरी 2026 तक चलेगी।

👉बीएलए पर चुनाव आयोग के निर्देश पढ़कर सुनाए

बैठक में डीएम ने- भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों को राजनीतिक दलों के सामने पढ़कर सुनाया। इसमें बताया गया कि बूथ लेवल एजेंट जनता से दावे-आपत्तियां स्वीकार नहीं करेंगे, वे केवल सही आवेदन भरने में गाइड करेंगे,

👉बीएलए एक दिन में बीएलओ को 10 से अधिक फॉर्म जमा नहीं करेंगे,

फॉर्म जमा करते समय- बीएलए को लिस्ट और लिखित घोषणा देनी होगी कि जानकारी का व्यक्तिगत सत्यापन किया गया है। इसके अलावा, यदि कोई बीएलए संशोधन अवधि में 30 से अधिक आवेदन जमा करता है तो संबंधित ईआरओ/एईआरओ द्वारा व्यक्तिगत क्रॉस वेरिफिकेशन किया जाएगा।

👉बैठक में जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

बैठक में- सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव, मुबारकपुर विधायक अखिलेश यादव, आजमगढ़ जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह, लालगंज जिलाध्यक्ष विनोद राजभर, अपर जिलाधिकारी प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल विश्वकर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment