विवाहिता की हत्या कर शव कुएं में फेंका, गांव में सन्नाटा, पुलिस जांच में जुटी!

SHARE:

विवाहिता की हत्या कर शव बोरी में बांधकर कुएं में फेंका….

प्रयागराज। फूलपुर थाना क्षेत्र के बलिकरनपुर गांव में एक विवाहिता की निर्मम हत्या कर उसका शव कुएं में फेंके जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के बाद गांव में दहशत और सन्नाटे का माहौल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, मृतका बीते 22 जनवरी से लापता थी। बृहस्पतिवार की शाम गांव के कुछ लोग कुएं के पास लकड़ी लेने पहुंचे। इसी दौरान लकड़ी निकालते समय कुएं में एक सफेद बोरी तैरती दिखाई दी, जिससे तेज दुर्गंध आ रही थी। शक होने पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई और तत्काल फूलपुर पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने कुएं से सफेद बोरी बाहर निकलवाई तो उसके अंदर विवाहिता का शव मिला। शव को बोरे में भरकर उसमें ईंटें डाली गई थीं और ऊपर से लकड़ियां रखी गई थीं, ताकि शव कुएं में डूबा रहे। शव बुरी तरह सड़ चुका था। घटना की सूचना पर फूलपुर एसीपी विवेक यादव भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने परिजनों से बातचीत कर आवश्यक जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment