छिनैती की घटना में सामिल गिरफ्तार…..
आजमगढ़। थाना सरायमीर पुलिस ने छिनैती की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन बरामद किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार वादी मुकदमा विनय प्रताप यादव पुत्र रामअवध यादव, निवासी ग्राम समसुद्दीनपुर थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़ ने थाना सरायमीर पर प्रार्थना पत्र दिया था कि दिनांक 25 जनवरी 2026 को लगभग शाम 7:20 बजे वह संजरपुर बाजार से सरायमीर की ओर पैदल जा रहे थे और मोबाइल फोन पर बात कर रहे थे। इसी दौरान अंगेठी ढाबा के पास पीछे से मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने छिनैती कर उनका मोबाइल फोन छीन लिया और मौके से फरार हो गए।

तहरीर के आधार पर थाना सरायमीर पर मु0अ0सं0 28/2026 धारा 304 बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर सीईआर पोर्टल के माध्यम से मोबाइल नंबर को ट्रेस पर लगाया गया।
पुलिस के अनुसार दिनांक 29 जनवरी 2026 को मुखबिर खास से प्राप्त सूचना एवं मोबाइल ट्रेसिंग के आधार पर प्रकाश में आए अभियुक्तों को लगभग 11:56 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी की कार्यवाही के दौरान माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से एक अदद मोबाइल फोन (VIVO V20) बरामद किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम—
1. राजू बनवासी पुत्र महेन्द्र बनवासी, निवासी रिवा बंभनगांव, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 26 वर्ष।
2. राजमन पुत्र महेन्द्र बनवासी, निवासी रिवा बंभनगांव, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 22 वर्ष।
पुलिस ने बताया कि- अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही कर उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रशान्त सिंह, कांस्टेबल संजीव कुमार यादव, हेड कांस्टेबल राकेश उपाध्याय, कांस्टेबल मुन्दन कुमार तथा हेड कांस्टेबल ओमकार (थाना सरायमीर) शामिल रहे।




