चककोट रेलवे क्रॉसिंग के पास से अभियुक्त वासिद को गिरफ्तार किया गया…..
आजमगढ़। थाना सरायमीर क्षेत्र में स्थित एक मंदिर से दानपेटी चोरी करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने नगदी सहित गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार दिनांक 27 जनवरी 2026 को मंदिर की दानपेटी चोरी किए जाने के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सरायमीर में मु0अ0सं0 29/2026 अंतर्गत धारा 331(4)/305(डी) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई।
उसी दिन उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह पुलिस टीम के साथ शांति व्यवस्था एवं संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चककोट रेलवे क्रॉसिंग के पास से अभियुक्त वासिद को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के समय अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गई दानपेटी से संबंधित कुल ₹1155 नगद (नोट व सिक्के) बरामद किए गए। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
बरामदगी का विवरण:
दानपेटी से संबंधित कुल नगद ₹1155 (नोट एवं सिक्के)
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
नाम: वासिद पिता असलम
निवासी: खरेवा मोड़, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़
उम्र: लगभग 31 वर्ष
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
1. उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह
2. कांस्टेबल अंकुर सिंह
3. कांस्टेबल मिथिलेश यादव (थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़) पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।




