आबकारी अधिनियम से संबंधित जब्त माल का कराया गया विनष्टीकरण

SHARE:

आबकारी अधिनियम से संबंधित मामले में सरायमीर पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही……

सरायमीर, आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देश पर मुकदमों से संबंधित जब्त माल के निस्तारण हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सरायमीर में आबकारी अधिनियम से संबंधित माल का विनष्टीकरण कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 16 जनवरी 2026 को माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, आजमगढ़ के आदेश दिनांक 17 दिसंबर 2025 के अनुपालन में थाना सरायमीर के कुल 44 मुकदमों से संबंधित आबकारी अधिनियम के अंतर्गत जब्त माल (क्रम संख्या 1 से 44 तक) का विधिवत विनष्टीकरण किया गया। यह प्रक्रिया नायब तहसीलदार निजामाबाद नीरज कुमार त्रिपाठी तथा प्रभारी निरीक्षक सरायमीर निहार नंदन कुमार की उपस्थिति में सम्पन्न हुई।

विनष्टीकरण की पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी कराई गई तथा न्यायालय के आदेशानुसार माल के नमूने सुरक्षित रखने के उपरांत नियमानुसार शेष माल का निस्तारण किया गया। पुलिस प्रशासन द्वारा की गई इस कार्रवाई को न्यायिक प्रक्रिया के अनुरूप पारदर्शी और समयबद्ध बताया गया है।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment