रिश्ते को कलंकित करने वाला भागने के फिराक में आरोपी लगा पुलिस के हाथ….
जहानागंज, आजमगढ़। अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला के साथ दुष्कर्म करने के मामले में थाना जहानागंज पुलिस ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, वादिनी ने आरोप लगाया था कि उसके देवर द्वारा उसका वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी गई और इसी भय में उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
इस संबंध में पीड़िता की तहरीर पर दिनांक 31 दिसंबर 2025 को थाना जहानागंज पर मु0अ0सं0 394/25 धारा 64, 351(3) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई थी। अभियुक्त की पहचान प्रदीप राजभर पुत्र लालचंद राजभर निवासी ग्राम जनकपुर, थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई थी।
गिरफ्तारी का विवरण: पुलिस द्वारा की जा रही विवेचना के दौरान आज दिनांक 16 जनवरी 2026 को वरिष्ठ उपनिरीक्षक वीरेंद्र यादव अपने हमराहियों के साथ अभियुक्त की तलाश में निकले। पुलिस टीम ने धनहुआ मंदे मोड़ से समय लगभग 11:45 बजे अभियुक्त प्रदीप राजभर (उम्र करीब 22 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
पंजीकृत अभियोग: मु0अ0सं0 394/25, धारा 64, 351(3) बीएनएस, थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तार अभियुक्त: प्रदीप राजभर पुत्र लालचंद राजभर, निवासी ग्राम जनकपुर, थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम: वरिष्ठ उपनिरीक्षक वीरेंद्र यादव एवं कांस्टेबल प्रदीप कुमार यादव, थाना जहानागंज, आजमगढ़। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है।




