फूलपुर में बरनवाल सेवा समिति की अहम बैठक, राजीव बरनवाल पुनः सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित!

SHARE:

बरनवाल सेवा समिति की बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा…..

आजमगढ़। फूलपुर स्थित डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल में शनिवार देर शाम बरनवाल सेवा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य समिति के चुनावी विषयों के साथ-साथ संगठनात्मक व्यवस्था और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा करना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत बरनवाल समाज के आदि पुरुष अहिबरन महाराज के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुष्पार्पण के साथ हुई, जिसके बाद समाज की एकता और उन्नति की कामना की गई।

बैठक में उपस्थित समाज के सदस्यों ने सर्वसम्मति से पूर्व अध्यक्ष राजीव बरनवाल पर पुनः भरोसा जताते हुए उन्हें बरनवाल सेवा समिति का अध्यक्ष चुना। अध्यक्ष चुने जाने पर उपस्थित लोगों ने तालियों के साथ उनका स्वागत किया और संगठन को और मजबूत बनाने की अपेक्षा जताई।नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजीव बरनवाल ने अपने संबोधन में सभी समाजजनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बरनवाल समाज द्वारा निर्धारित सभी सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों को पूरे उत्साह, गरिमा और धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने समाज को संगठित रखने, आपसी सहयोग बढ़ाने और सेवा कार्यों को प्राथमिकता देने पर विशेष जोर दिया। साथ ही महिलाओं और युवाओं को सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने और जरूरतमंदों की सहायता के लिए ठोस प्रयास करने की बात कही।

बैठक को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष राम आशीष बरनवाल ने कहा कि बरनवाल समाज की उन्नति के लिए यह आवश्यक है कि समाज के सभी लोग अपने प्रमुख पर्व-त्योहारों, कार्यक्रमों और आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लें। उन्होंने कहा कि आपसी सहयोग, भाईचारा और एकजुटता ही समाज को विकास के मार्ग पर आगे ले जा सकती है। इस अवसर पर मुनि डॉ. राजेंद्र आर्य, राम कैलाश बरनवाल, संतोष बरनवाल, अमरनाथ बरनवाल, अतुल बरनवाल, चुन्नू बरनवाल, अनिल बरनवाल, अवधेश बरनवाल, प्रदीप बरनवाल, प्रशास्य आर्य, सतीश बरनवाल, बिनोद, राजेश, विकास बरनवाल सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

बैठक सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें समाज की मजबूती, एकता तथा भावी योजनाओं को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। सभी ने मिलकर बरनवाल समाज को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment