दुर्घटना में तीन और गाड़ियां छतिग्रस्त…….
फूलपुर (प्रयागराज)। फूलपुर थाना क्षेत्र के बाबूगंज में रविवार दोपहर उस समय बड़ा हादसा होते-होते बच गया, जब प्रयागराज–गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यादव चौराहा के पास प्रयागराज की ओर से आ रही एक डिजायर कार का अगला टायर अचानक फट गया। टायर फटते ही कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक ऑटो गैरेज के सामने ईंटों के ढेर से जा टकराई। हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन गैरेज के सामने खड़ी तीन गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। वहीं, डिजायर कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के समय गैरेज के सामने मैकेनिक प्रदीप गाड़ी की मरम्मत कर रहा था। गनीमत रही कि कार उसके पास से गुजरते हुए आगे जाकर ईंटों के ढेर से टकरा गई, जिससे उसकी जान बच गई। मैकेनिक को हल्की चोटें आई हैं।
कार में लगे एयरबैग खुल जाने से उसमें सवार लोगों को भी मामूली चोटें ही आईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना से कुछ ही देर पहले घटनास्थल पर कुछ लोग अलाव जलाकर आग सेंक रहे थे। संयोगवश उस समय वहां कोई वाहन मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर स्थानीय पुलिस भी पहुंची और स्थिति को संभाला




