फूलपुर – तहसील दिवस में 87 मामलों में 12 का निस्तारण!

SHARE:

संपूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी की अनुपस्थित से मायूस हुए  फरियादि…..

फूलपुर (आजमगढ़)। फूलपुर तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना एवं उपजिलाधिकारी अशोक कुमार ने की। समाधान दिवस के दौरान कुल 87 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 12 मामलों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।

संपूर्ण समाधान दिवस में फूलपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 10 की सभासद अनवरी बेगम एवं सभासद इफ्तेखार अहमद उर्फ गुड्डू ने नाली निर्माण में धांधली, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने में अनावश्यक देरी, निर्माण कार्यों में अनियमितता, साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त न होने तथा नगर क्षेत्र में सूअर विचरण पर रोक लगाने में विफलता की शिकायतें दर्ज कराईं।

जिला अधिकारी के इंतजार में बैठे ग्रामीण
जिला अधिकारी के इंतजार में बैठे ग्रामीण

बताया गया कि जिलाधिकारी आजमगढ़ रविन्द्र कुमार की उपस्थिति की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग तहसील पहुंचे थे, लेकिन उनकी अनुपस्थिति में संपूर्ण समाधान दिवस प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना ने जनसमस्याएं सुनीं। इस दौरान राजस्व विभाग से संबंधित 51, पुलिस से संबंधित 19, विकास विभाग से 15 तथा विद्युत विभाग से संबंधित 2 मामले सामने आए।

उपजिलाधिकारी अशोक कुमार ने शेष लंबित मामलों के निस्तारण के लिए विभागीय टीमों का गठन करते हुए निर्धारित समयावधि में निष्पक्ष जांच के साथ समाधान करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर तहसीलदार माहुल, फूलपुर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी विक्रम कुमार, अवधेश मिश्रा, कोतवाली प्रभारी फूलपुर सच्चिदानंद यादव, राजेंद्र प्रसाद वर्मा, कुलदीप यादव, चन्द्रकेश यादव, तन्मय पाण्डेय, राजेश पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ZFM Times
Author: ZFM Times

Leave a Comment